PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर आई बड़ी ख़बर, यात्री कृपया ध्यान दें,

new-on-the-strike-of-government-buses-with-punbus-and-prtc-in-punjab

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में सरकारी बसों के संचालन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज भी सरकारी बसें सड़कों पर नहीं उतर सकेंगी, जिसके कारण लोगों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल अभी तक खत्म नहीं हुई है। हालांकि PRTC यूनियन नेताओं और पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री के बीच कल 7 घंटे लंबी बातचीत चली थी और

.

new on the strike of government buses with Punbus and PRTC in punjab

.

परिवहन मंत्री ने रोडवेज हड़ताल खत्म होने का ऐलान भी कर दिया था, लेकिन देर रात यूनियन नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि कर्मचारियों की बहाली और रिहाई के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। यूनियन नेताओं का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उनकी प्रमुख मांगों मे हड़ताल के दौरान हिरासत में लिए गए साथियों की तुरंत रिहाई, निलंबन (सस्पेंशन) और

.

new on the strike of government buses with Punbus and PRTC in punjab

.

बर्खास्तगी (टर्मिनेशन) के आदेशों को वापस लेना। इन शर्तों के कारण एक बार फिर बसों से सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कल हड़ताल खत्म होने की उम्मीद से लोगों में राहत की भावना थी कि पंजाब में सरकारी बसों का संचालन फिर शुरू हो जाएगा। लेकिन यूनियन नेताओं के नए फैसले ने यात्रियों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ा दी हैं।

.

.

.