PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

BSF के नए अधिकारों से पंजाब में गरमायी सियासत, अमरिंदर सिंह व् चन्नी आमने-सामने

new rights of bsf created panic in punjab amarinder singh chani face to face

PTB Big News चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि कर दी है / अब बीएसएफ को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किमी भीतर तक तलाशी, गिरफ्तारी करने और जब्ती करने के शक्तियां दी गई हैं / इसी के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से सियासी घमासान शुरू हो गया है / इस बार पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आमने-सामने आ गए हैं / दोनों के बीच बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF को ज्यादा अधिकार दिए जाने को लेकर तनातनी हो गई है/

.

एक ओर सीएम चन्नी ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर जहां सवाल उठाए हैं तो दूसरी ओर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया है / दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ का दायरा बढ़ा दिया है / बीएसएफ अब पाकिस्तान से लगी सीमा पर भारतीय इलाके के अंदर 50 किलोमीटर तक कोई भी कार्रवाई कर सकेगी / अब बीएसएफ को तलाशी लेने, संदिग्ध की गिरफ्तारी करने और जब्ती करने का अधिकार दे दिया गया है / पहले बीएसएफ 15 किलोमीटर तक ही कार्रवाई कर सकती थी /

.

लेकिन केंद्र सरकार के इस फैसले का पंजाब में विरोध शुरू हो गया है / कई राजनीतिक पार्टियों ने केंद्र की मंशा पर सवाल उठाए हैं / मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट किया, ‘केंद्र सरकार का ये फैसला संघीय ढांचे पर सीधा हमला है/ बीएसएफ को 50 किमी तक कार्रवाई का अधिकार देने का फैसला तर्कहीन है / मैं गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि वो इस फैसले को वापस लें /’

.

वहीं, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी इस फैसले का विरोध किया / उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से इस फैसले को वापस लेने का आग्रह करता हूं / मुझे समझ नहीं आता कि सरकार के दिमाग में क्या चल रहा है / ये हमारे अधिकारों पर हमला है /’ रंधावा ने केंद्र के इस फैसले को तर्कहीन बताया है /

.

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया है / उन्होंने सुरक्षाबलों को राजनीति में न घसीटने की बात कही है / मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर कैप्टन के बयान का जिक्र करते हुए बताया ‘हमारे जवान कश्मीर में शहीद हो रहे हैं / हम देख रहे हैं कि पंजाब में पाकिस्तान समर्थित आतंकी हथियार और ड्रग्स भेज रहे हैं / ऐसे में बीएसएफ की मौजूदगी और बढ़ी हुई शक्तियां हमें मजबूत बनाएंगी /’ कैप्टन ने ये भी कहा कि जब भारत की सुरक्षा की बात आती है तो हमें राजनीति से ऊपर उठना होगा /

.

इसी मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपनी ही पार्टी को घेरते हुए दिखे / उन्होंने ट्वीट किया, ‘सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कुछ मांगने से पहले सोचना चाहिए कि वो क्या मांग रहे हैं / पंजाब का 25 हजार वर्ग किमी हिस्सा बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में आ गया है/ पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं /’

.

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस फैसले के पीछे केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाया है / उन्होंने कहा कि ये संभव ही नहीं है कि केंद्र इतना बड़ा फैसला बिना राज्य की सहमति से कर ले/ उन्होंने आरोप लगाते हुए कि चन्नी और उनके सहयोगी अब इसलिए शोर मचा रहे हैं ताकि इस फैसले के पीछे भागीदारी को छिपा सकें

.

बादल ने कहा कि पिछले हफ्ते अचानक ही मुख्यमंत्री चन्नी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और इसी बैठक ने इस फैसले का रास्ता साफ कर दिया था / हालांकि, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सीएम चन्नी ने केंद्र के सामने न तो ऐसा कोई मुद्दा उठाया और न ही बीएसएफ के अधिकारों को बढ़ाने के लिए कहा /

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें