PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स में भव्य स्वागत, पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ संस्थान,

nnocent Hearts Gives Grand Welcome to Miss India North 2026 Yashika Sharma

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने अपनी पूर्व छात्रा यशिका शर्मा का “द थिंकिंग कप” के विशेष सत्र के दौरान हार्दिक स्वागत किया। विद्यार्थियों ने पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया, जबकि डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर CSR) ने उन्हें बुके भेंट कर स्नेहपूर्ण स्वागत किया।

.

.

इस अवसर पर सुश्री शालू सहगल (लोहारां), श्रीमती मीनाक्षी (प्रिंसिपल, नूरपुर रोड) तथा डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों के साथ आयोजित संवादात्मक चर्चा में सक्रिय सहभागिता निभाई। सत्र का मुख्य विषय था— “सोशल मीडिया का किशोरों पर बढ़ता प्रभाव तथा उनके जीवन, व्यवहार और निर्णय क्षमता पर उसका असर।”

.

.

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने विचार साझा किए, जिससे चर्चा अत्यंत जीवंत एवं सार्थक बन गई। सत्र के अंत में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन ने अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए। यह अवसर सभी के लिए प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय बन गया।

.

.

.