PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा प्रतिशोध नहीं मजीठिया के खि़लाफ़ हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार कानून कर रहा है अपना काम,

No Vengeance Against bikram singh Majithia Law Taking its own Course as per Court Diretions Says CM Punjab Charanjit Singh Channi

PTB Big Political चंडीगढ़ / दोदा / श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि उनकी सरकार नशा बेचने वालों को बच कर भागने नहीं देगी और मजीठिया केस में कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री आज यहाँ दोदा गाँव की दाना मंडी में एक बड़ी जनसभा को संबोधन कर रहे थे, जहाँ उन्होंने कहा कि राज्य से नशे के रोग को पूरी तरह से ख़त्म किया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि मजीठिया केस में कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं लिया जा रहा और कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने गिद्दड़बाहा हलके के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए देने के ऐलान करने के साथ-साथ दोदा गाँव के अस्पताल को अपग्रेड करने का ऐलान भी किया और पीआरटीसी के सब डीपू और गिद्दड़बाहा के नए बनने वाले बस अड्डे की आधारशिला भी रखी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ किसान आंदोलन के दौरान जान कुर्बान करने वाले किसानों की स्मारक बनाई जाएगी। बिक्रम मजीठिया से लिखित रूप में माफी मांगने के लिए और मजीठिया एवं नशा-तस्करी के लगाए गए दोषों को वापिस लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और ‘आप’ नेता भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि ‘आप’ के इन नेताओं को अब पंजाब के लोगों से मजीठिया के साथ अपनी छिपी साँझ-गाँठ के लिए माफी माँगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ की राजनीति का स्तर देखो, इस पार्टी के नेताओं ने उन लोगों से माफी माँगी जिन पर पंजाब के युवाओं को तबाह करने का दोष है। इस मौके पर उन्होंने फिर दोहराया कि जिस तरह नशे के मामलों में कार्रवाई शुरू हुई है, जल्द ही कानून बेअदबी के दोषियों से भी निपटेगी। उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार अपने अच्छे कार्यों से लोगों का विश्वास जीत रही है और साथ ही बादलों और कैप्टन अमरिन्दर सिंह की कुशासन का सफ़ाया कर रही है। उन्होंने गिद्दड़बाहा में पशु खुराक फैक्ट्री के लिए 14.50 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया।

इस मौके पर बोलते हुए परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि बादल परिवार के राज के समय पनपे परिवहन माफिया को ख़त्म किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन से बादल परिवार का डर बहुत हद तक कम हो गया है और यदि उनको एक और मौका दिया जाए तो यह डर पूरी तरह ख़त्म कर दिया जाएगा। उन्होंने अपने हलके के लोगों का बड़ी संख्या में इस समारोह में पहुँचने के लिए धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का भी इलाके के लिए फंड जारी करने के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, सांसद मोहम्मद सदीक, विधायक कुलबीर ज़ीरा, अमृता वडि़ंग, पूर्व विधायक करन कौर बराड़, जि़ला कांग्रेस प्रधान हरचरण सिंह बराड़, जि़ला परिषद् चेयरमैन नरिन्दर कौनी, सिद्धू मूसेवाला, जगपाल सिंह औलख, फतेह बादल ने भी संबोधन किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सूदन और एसएसपी सरबजीत सिंह भी उपस्थित थे।