PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, जाने पूरा मामला,

Non bailable warrant issued against famous Bollywood actress

PTB मनोरंजन News मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की खबर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि धोखाधड़ी के एक मामले में सोनाक्षी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. ये मामला चार साल पुराना है. इस पूरे मामले पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने बयान जारी किया है और बड़ा खुलासा भी किया है. सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि ये मुझे परेशान करने के लिए किया जा रहा है और आरोपी मुझसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा है.

सोनाक्षी सिन्हा ने बयान जारी कर कहा, ‘बिना किसी अधिकारी के सत्यापन के मीडिया में कुछ दिनों से मेरे खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की अफवाहें चल रही हैं. यह मुझे परेशान करने की कोशिश है. मैं सभी मीडिया हाउस, पत्रकारों और संवाददाताओं से अनुरोध करती हूं कि वे इस फेक न्यूज को न फैलाएं, क्योंकि प्रचार हासिल करने के लिए ये उस व्यक्ति का एजेंडा हो सकता है. यह शख्स पूरी तरह से मेरी प्रतिष्ठा पर हमला करके प्रचार हासिल करने और मुझसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा है.’

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, ‘यह मामला मुरादाबाद कोर्ट में विचाराधीन है और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है. मेरी कानूनी टीम उसके खिलाफ अदालत की अवमानना ​​के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी. इस मामले पर जब तक मुरादाबाद कोर्ट अपना फैसला नहीं सुनाती, तब तक यह मेरी एकमात्र टिप्पणी होगी, इसलिए कृपया मुझसे इसके लिए संपर्क न करें. मैं घर पर हूं और मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि मेरे खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है.’

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ पैसे लेकर एक इवेंट में नहीं शामिल होने के मामले में वारंट जारी हुआ. मुरादाबाद की एसीजेएम-4 की कोर्ट से वारंट जारी हुआ. लगातार कोर्ट में गैर-हाजिर रहने के कारण वारंट जारी हुआ. मुरादाबाद के रहने वाले प्रमोद शर्मा ने 2018 में मुरादाबाद के कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 36 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था. अदालत ने पुलिस को सोनाक्षी सिन्हा को गिरफ्तार कर 24 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया. मामले में 24 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी.