PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

नार्थ हल्के में हैनरी हुए और मजबूज बीजेपी के मंडल प्रधान राजकुमार राजू, मनीष कुमार ने अपने सैंकड़ों साथियों ने थामा कांग्रेस का हाथ,

North Bawa Henry became stronger and stronger BJP Mandal Pramukh Rajkumar Raju Manish Kumar join Congress Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : नार्थ हल्के में थम नहीं रहा भाजपा नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे ही भाजपा के दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है।

सूत्रों के अनुसार पता चला है की इसका मुख्य कारण नार्थ भाजपा के उम्मीदवार के.डी भंडारी को टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है की भंडारी पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दूसरी पार्टियों से बागी हुए नेताओं को एहमियत दे रहे है।

इसी कड़ी में भाजपा नार्थ के मंडल प्रधान राजकुमार राजू और मनीष कुमार अपने सैंकड़ो साथियो सहित पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री, हल्का उत्तरी के विधायक व् कांग्रेस के उम्मीदवार अवतार जूनियर हैनरी की अगुवाई में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

इस मौके पर शामिल हुए राजकुमार राजू ने कहा की वह भाजपा की नीतियों से दुखी होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है उन्होंने कहा की पिछले कई वर्षो से वह भाजपा के लिए दिन रात पूरी लगन और मेहनत से सेवा कर रहे थे उन्होंने कहा कि के.डी भंडारी को अपनों से ज्यादा गैरों पर विशवास ही उनकी हार का कारण बनेगा। हैनरी परिवार ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया की कांग्रेस में उन्हें पुरे मान सम्मान से निवाज़ा जाएगा।

इस मौके पर पार्षद पति कुलदीप भुल्लर, पार्षद पति वासु गिल, कांग्रेसी नेत्री पवन सूरी, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, कांफ्रेस नेता सतीश धीर, सोनू साहनी, जोगिंदर पाल, रमेश नागर, संजीव कुककन, लव गुलाटी, विशाल गिल, साब सिंह, डा मनोज शर्मा, हरपाल मिंटू, प्रवीण राजा, कमल कपूर, रामपाल वर्मा, सतीश पप्पी, अश्वनी पलटा, नवीन शर्मा, ब्रिज मोहन पलटा, गुरमीत कोर, मनीष कुमार, सीधी, तीरथ राम, विनोद कुमार, पवन कुमार, योगेश सोनू, अजय थापर, दविंदर शर्मा, बलदेव राज, रवि गिल,विजय, नितिन, बलजिंदर बिल्लू, अश्वनी गुप्ता आदि भारी संख्या में मौजूद थे।