PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

एचएमवी के एनएसएस वालंटियर्स ने अपाहिज आश्रम में बांटे फल, गर्म कपड़े और खाने की सामग्री,

NSS Volunteers of HMV College visited Apahaj Ashram Jalandhar

PTB News शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में एन.एस.एस. कैंप की शुरूआत सभी एनएसएस वालंटियर्स और प्रोग्राम आफिसर्स ने डीएवी गान तथा हम होंगे कामयाब गीत गाकर की।

सुश्री हरमनु ने दिन भर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी वालंटियर्स को दी। कैंप कोआर्डिनेटर श्रीमती वीना अरोड़ा ने सभी वालंटियर्स के कार्यों की सराहना की तथा शाबाशी दी और आगे भी बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए सुश्री मनप्रीत कौर ने वालंटियर्स को सदा मिलजुल कर रहने तथा बड़ों को सम्मान देने के लिए प्रेरित किया।

NSS वालंटियर्स अपाहिज आश्रम में गए और सभी ने अपने घरों से लाए गर्म कपड़े, फल, खाने की सामग्री को वितरित किया तथा उनसे बातचीत कर उनके दुख को सांझा किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि बुजुर्गों के साथ समय बिताना आज के समय की मांग है। बुजुर्गों को अपनाकर स्नेह से गले लगाना बहुत आवश्यक है। वालंटियर्स ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी बढ़-चढक़र प्रतिभागिता की। इस अवसर पर डॉ. मीनू तलवाड़ व सुश्री पवनदीप कौर भी मौजूद थे।