PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

एचएमवी के एन.एस.एस. वालंटियर्स द्वारा ‘माई वेस्ट माई रिस्पोन्सिबिल्टी’ अभियान में उत्साहपूर्ण प्रतिभागिता,

NSS Volunteers of HMV participated in “My waste My Responsibility” Campaign

NSS Volunteers of HMV participated in “My waste My Responsibility” Campaign

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर के एन.एस.एस. यूनिट के वालंटियर्स द्वारा कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के मार्गदर्शन अधीन ‘नगर निगम जालंधर’ द्वारा आयोजित ‘ट्रैश टू ट्रेयर’ ‘माई वेस्ट माई रिस्पोन्सिबल्टी’ अभियान में एन.एस.एस. प्रोग्राम आफिसर डॉ. अंजना भाटिया के संरक्षण में सफलतापूर्वक प्रतिभागिता की गई /

.
.

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अधीन इस अभियान का आयोजन नगर निगम, जालंधर द्वारा 22 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक किया गया है / संस्था के लिए यह गर्व का विषय है कि संस्था के कई मेधावी एन.एस.एस. वालंटियर्स ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर संस्था को गौरवान्वित किया है / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने प्रतिभागी वालंटियर्स को उनकी विलक्षण सहभागिता हेतु बधाई दी एवं प्रोत्साहित किया /

उन्होंने कहा कि समाज को स्वच्छता प्रदान करना हमारा परम कत्र्तव्य है / इसके लिए हमें अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए एवं समाज को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए / उन्होंने नगर निगम, जालंधर के इस अद्वितीय कदम की प्रशंसा की एवं आश्वासन दिलाया कि संस्था सदैव उनके सहयोग हेतु तत्पर रहेगी एवं समाज को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोगी रहेगी /

.

इसी शृंखला में प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अंजना भाटिया ने भी सहभागी वालंटियर्स को उत्साहित किया एवं उनकी विलक्षण प्रतिभागिता हेतु उन्हें बधाई दी / उन्होंने बताया कि संस्था की एन.एस.एस. वालंटियर्स कु. ईशप्रीत कौर ने पुराने समाचार पत्रों से बहुत सुन्दर गुडिय़ा बनाई एवं कु. हरमनप्रीत कौर ने भी बचे सामान से घर का सजावटी सामान बनाकर एक विशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया /

.

इसी प्रकार अन्य कई वालंटियर्स ने भी इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया / प्रोग्राम ऑफिसर वीना अरोड़ा एवं हरमनु पाल ने भी छात्राओं की अद्भुत विशिष्टता की सराहना की / सहायक प्रोग्राम ऑफिसर पवन कुमारी एवं मीनू तलवाड़ ने भी छात्राओं को उनकी अद्वितीय प्रतिभागिता हेतु उत्साहित व प्रोत्साहित किया /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

NSS Volunteers of HMV participated in “My waste My Responsibility” Campaign

Latest News