NYORGANIZATION, NGO OR DOCTOR CAN CONTACT RED CROSS SOCIETY TO RUN SYNDICATECHARITABLE MEDICAL CENTRE-DC GHANSHYAM THORI VISITS TWO SPORTING GOODS MANUFACTURING UNITS IN JALANDHAR
जालंधर में खेल का सामान तैयार करने वाली दो औद्योगिक इकाइयों का किया दौरा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज जालंधर -कपूरथला हाईवे पर स्थित सिंडिकेट चैरिटेबल मैडीकल सैंटर का दौरा करके किसी भी सामाजिक संस्था, एन.जी.ओ. और डाक्टरों को जिला रेड क्रोस सोसायटी से इस तरह के चैरिटेबल मैडीकल सैंटर जो कि पूरी तरह गरीब लोगों के कल्याण पर अधारित है, को अपने गाँव या साथ लगते क्षेत्र में चलाने के लिए संपर्क करने का न्योता दिया गया /
..
डिप्टी कमिश्नर ने मैडीकल सैंटर चलाने वालों के साथ मुलाकात करके उनको अपने पास के गाँवों के गरीब लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए ऐसे सैंटर चलाने के लिए किसी भी संस्था और डाक्टर को सहयोग का विश्वास दिया गया / सैंटर चलाने वालों ने कहा कि यहाँ हर तरह के टैस्टों, डायगनौस्टिक जांच और अन्य सुविधा उपलब्ध हैं /
डिप्टी कमिश्नर ने उनको हर सम्भव सहायता देने का विश्वास दिलाया और कहा कि रेड क्रास सोसायटी की तरफ से उनकी इस काम में सहायता की जायेगी। उन्होने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संस्था और ज्यादा जानकारी के लिए 98765 -02613 पर संपर्क कर सकते हैं /
.इस के उपरांत डिप्टी कमिश्नर ने खेल का सामान तैयार करने वाली दो औद्योगिक ईकाईयों का भी दौरा किया और उनके साथ स्थानीय नौजवानों को घर-घर रोज़गार’स्कीम के अंतर्गत ज़रूरत अनुसार रोज़गार मुहैया करवाने को यकीनी बनाने के लिए बातचीत की गई / डिप्टी कमिश्नर ने सॉकर इंटरनेशनल और सिंडिकेट स्पोर्टस के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करके नौजवानों के लिए अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर पैदा करने का न्योता दिया /
.डिप्टी कमिश्नर ने उनकी माँग अनुसार कौशल और शिक्षित मानवीय शक्ति मुहैया करवाने से सम्बन्धित सुझाव भी लिए गए / उन्होंने कहा कि उनको अपनी ज़रूरत अनुसार जो भी कौशल और शिक्षित नौजवान चाहिएं, वह इससे सम्बन्धित विवरण मुहैया करवाएं ताकि प्रशासन उनकी ज़रूरत अनुसार काम कर सके /
.थोरी ने कहा कि यह उद्योगों और नौजवान दोनों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा, इससे जहाँ उद्योगों को शिक्षित और कौशल श्रमिक मिल सकेंगे वही नौजवानों को अपनी मन पसंद का रोज़गार मिल जायेगा / उन्होंने कहा कि ऐसा करने से कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा शुरू की गई घर-घर रोज़गार’ स्कीम को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई जायेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
NYORGANIZATION, NGO OR DOCTOR CAN CONTACT RED CROSS SOCIETY TO RUN SYNDICATECHARITABLE MEDICAL CENTRE-DC GHANSHYAM THORI VISITS TWO SPORTING GOODS MANUFACTURING UNITS IN JALANDHAR




































