PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में ऑबस्टेकल कोर्स का शुभारम्भ,

Obstacle Course Inaugurated at HMV

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर द्वारा 2 पंजाब (गल्र्स) बटालियन एनसीसी के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स के लिए आबस्टेकल कोर्स का शुभारम्भ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आई.एस भल्ला के दिशा-निर्देश में किया गया। ऑबस्टेकल कोर्स का उद्घाटन कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन श्री दविंदर सिंह तथा सीओ कर्नल एन.पी.एस. तूर द्वारा किया गया।

समारोह के आरम्भ में संगीत (गायन) विभाग द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ किया गया। श्री दविंदर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं भी एयर विंग कैडेट रह चुके हैं। उन्होंने एनसीसी गल्र्स कैडेट्स और कर्नल एन.पी.एस. तूर, पूर्व सेना विंग कैडेट के साथ स्ट्रेट बैलेंस, क्लियर जंप, गेट वाल्ट और किाग-कौग ऑबस्टेकल पार की। कर्नल एन.पी.एस. तूर ने भी कैडेट्स को जीवन में सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने 2 (पंजाब) गल्र्स बटालियन एनसीसी के सभी रैंक के अफसरों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस ऑबस्टेकल कोर्स के लिए एचएमवी को चुना। उन्होंने आर्मी विंग इंचार्ज लेफ्टिनेंट सोनिया महेन्द्रू व एयर विंग इंचार्ज पूर्णिमा शर्मा को बधाई दी। 75 एनसीसी कैडेट्स ने ऑबस्टेकल करके भी दिखाया। इस अवसर पर सभी डीन व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Latest News