PTB Big न्यूज़ जालंधर : स्कूलों में नौकरी के लिए कई दिनों से शहर के कई जगहों पर व पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की कोठी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे बीएड टेट पास बेरजोगार अध्यापक आज आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो गए / इस दौरान उनके हाथों में तेल की बोतलें और माचिसें देखर शिक्षा मंत्री की कोठी के बाहर तैनात पुलिस मुलाजिमों के होश उड़ गए और पुलिस ने समय रहते इन्हें आगे जाने से रोका /
इसी दौरान कुछ बेरोजगार अध्यापकों ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल की बोतलें उडे़ल ली और माचिस से खुद को जलाने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस वालों ने इन्हें दबोच लिया, जिन अध्यापकों के हाथ में तेल की बोतलें और माचिसें थीं वह भी पुलिस कर्मियों ने छीन ली / इस दौरान बेरोजगार अध्यापक कह रहे थे कि या तो उन्हें नौकरी दो या फिर पुलिस वालों से गोली मरवा दो /
बेरोजगार अध्यापकों ने इस दौरान कहना है कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने 2017 में घर-घर रोजगार देने का वादा दिया था, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत यह है कि जिन लोगों ने टेस्ट पास भी कर रखे हैं वह भी पिछले पौने पांच साल से सड़कों पर धक्के खा रहे हैं / उन्होंने कहा कि उनके कई साथी टंकियों पर पिछले तीन-चार महीने से धरना लगाए हुए हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है /
इस दौरान अध्यापकों का कहना है कि सरकार सिर्फ और सिर्फ मूर्ख बना रही है, मीटिंगें देकर भी उनमें उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा रहा / बेरोजगार अध्यापकों का कहना है कि शिक्षा मंत्री परगट सिंह राज्य के स्कूलों में कभी बीस हजार तो कभी पच्चीस हजार रिक्त पदों को भरने के बड़े-बड़े बयान तो देते हैं, लेकिन अपनी कही बातों को अमलीजामा नहीं पहनाते हैं /
अध्यापकों का कहना है कि सरकार ने पिछले दिनों पोस्टें भरने की एक नोटिफेकेशन भी जारी की है लेकिन पोर्टल पर पोस्टों को अप्लाई करने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है / अगले महीने पहले सप्ताह में आदर्श चुनाव अचार संहिता लग जाएगी और फिर नई सरकार उन्हें एसी लटका कर रखेगी / इस बार वह करो या मरो की नीति पर उतर आये हैं और इसके इलकवा उनके पास कोई और चारा नहीं है /



































