PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दिल्ली में एक साथ मिले 142 ‘Omicron’ के मरीज, दिल्ली पहुंचा टॉप पर, देश के किस राज्य में कुल कितने मरीज, जानें,

omicron coronavirus variant outbreak india delhi rajasthan night curfew lockdown Health News Himachal Pardesh Mumbai

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : देश में कोरोना के नए वैरिएंट Omicron का प्रसार तेजी से बढ़ता जा रहा है / यह अब तक 19 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 598 हो गई है / Omicron संक्रमितों के मामले में दिल्ली ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है / दिल्ली में अब सबसे अधिक 142 मामले हो गए हैं /

वहीं महाराष्ट्र 141 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है / इसके अलावा गुजरात (49), तेलंगाना (44), केरल (57), तमिलनाडु (34), कर्नाटक (38),राजस्थान (43), हरियाणा (10), मध्यप्रदेश (9),ओडिशा (8), आंध्र प्रदेश (6), प. बंगाल (6), जम्मू-कश्मीर (3), उत्तर प्रदेश (2) चंडीगढ़ (3), लद्दाख (1), उत्तराखंड में (1), हिमाचल (1) में भी Omicron ने दस्तक दे दी है /

कोरोना के संक्रमण दर में भी 0.5 फीसदी की गंभीर बढ़ोतरी हुई है / इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है / आपको बता दें कि भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6531 मामले सामने आए हैं और 315 लोगों की मौत हुई है, जबकि इस दौरान 7,141 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि देश में कुल सक्रिय मामले 75,841 बच गए हैं /

Omicron संक्रमितों के मामले में दिल्ली ने महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है / दिल्ली में अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 142 हो गई है जबकि महाराष्ट्र में अब 141 मामले हैं / देश में अब कुल 598 मरीज हो गए हैं / इसी खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने आज रात से राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है /