PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Omicron ने बढ़ाई चिंता, इस राज्य नें रैलियों व् जुलूस पर लगाई पाबंदी, धारा 144 लागू,

omicron raised concerns government imposed restrictions on rallies processions section 144 implemented in mumbai

PTB हेल्थ News मुंबई : मुंबई में ओमिक्रॉन के केस आने के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन में आ गई है। यहां 11-12 दिसंबर के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा रैली, जुलूस और मोर्चाओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का पालन न करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 17 केस सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 7 मामले सामने आए थे। इनमें से तीन केस मुंबई और 4 केस पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका में मिले हैं। मुंबई में मिले संक्रमित मरीजों की उम्र 48, 25 और 37 साल है। ये तीनों नागरिक तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीकी देश से आए हैं, जबकि पिंपरी चिंचवड में मिले चारों केस नाइजीरियन महिला के साथ कॉन्ट्रैक्ट में आए थे।

इससे पहले शुक्रवार को गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन से संक्रमित दो केस मिले थे। यहां पहले संक्रमित आए शख्स की पत्नी और साले की रिपोर्ट भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। यह शख्स जिम्बाब्वे से लौटकर भारत आया था। कुछ दिनों पहले ही इसकी रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई थी।महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 17 केस सामने आ चुके हैं, जबकि भारत की बात करें तो 32 केस नए वेरिएंट के मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17, राजस्थान में 9, गुजरात में 3, दिल्ली में 1 और कर्नाटक में दो केस मिले हैं। राहत की बात ये है कि राजस्थान में सभी 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। महाराष्ट्र के पुणे में भी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर कर्नाटक से एक ओमिकॉन मरीज दुबई भाग गया है।