PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

गुरुनानक पूरा में टीकाकरण कैंप में 200 के करीब लोगों ने लगाई वैक्सीन,

On behalf of Khil Bhartiya Sai Army, around 200 people got the vaccine at the vaccination camp in Guru nanak Pura Jalandhar

PTB News हेल्थ जालंधर : शहर में कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है / इसके चलते आज गुरु नानक पूरा वेस्ट में स्थित शिव मंदिर में वैक्शीनेशन कैंप लगाया गया / इस शिविर में वैक्सीन की लगवाने आए लोगों को किसी किस्म की परेशानी ना हो उसके लिए कूपन सिस्टम लगाया गया / यह पूरी व्यवस्था का जिम्मा अखिल भारतीय साईं सेना की और से किया गया था / कैंप में फर्स्ट और सेकिंड डोस वाले लोगों को वैक्शीनेशन दी गई /

.

.

इस दौरान अखिल भारतीय साईं सेना के प्रधान राजेश कुमार (लवली) ने PTB News की टीम के साथ बातचीत करते हुए बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया, इस दौरान जहां इलाका निवासियों ने हमारा सहयोग दिया वहीं सभी लोगों को जागरूक भी किया गया ताकि सभी वैक्शीनेशन की महत्त्वता को समझ सकें और जो लोग अभी भी वैक्शीनेशन नहीं लगा रहे हैं वह भी जल्द से जल्द अपना वैक्शीनेशन टीका लगा सकें और अपने जीवन को इस कोरोना महामारी से बचा सकें /

.

On behalf of Khil Bhartiya Sai Army, around 200 people got the vaccine at the vaccination camp in Guru nanak Pura Jalandhar
गुरुनानक पूरा में टीकाकरण कैंप में 200 के करीब लोगों ने लगाई वैक्सीन,

.

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला देहाती के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह अमरी भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए और वैक्शीनेशन कैंप का आयोजन करने पर अखिल भारतीय साईं सेना के प्रधान सहित सभी सदस्यों की सराहना की / उन्होंने सभी सदस्यों का हौसला बढ़ते हुए अनुरोध किया कि अपने आसपास के सभी लोगों को भी टीकाकरण के लिये प्रेरित करें / उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को कहा कि वैक्सीन के लिए अब किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है /

.

.

उन्होंने कहा कि कैंप में आप अपना आधार कार्ड लेकर आएं और वहीं आपका रजिस्ट्रेशन होगा / वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है और लोग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाकर कोरोना के खिलाफ चल रही जंग रही जंग में अपना योगदान दें / वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना नियमों का पालन करना सभी का परम् कर्तव्य है, क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है और तीसरी लहर का खतरा अभी भी मंडरा रहा है / लोग एक दूसरे से शारीरिक दूरी बना कर रखें और हाथों को सेनिटाइजर या साबुन से समय-समय पर साफ करते रहें /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें