.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
One Days workshop at Innocent Hearts Lohara Campus
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्ज़, लोहारां कैम्पस में डाटा साईंस विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित की गई / जिसमें एम.सी.ए. एवं बी.सी.ए. के लगभग 50 विद्यार्थियोंं ने भाग लिया / इस वर्कशाप में लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के सी.एस.ई. विभाग के असिस्टैंट प्रोफैसर रविंदर सिंह मुख्य प्रवक्ता के रूप में पहुंचे /
इस वर्कशाप में कैरियर गाइडैंस के साथ-साथ विभिन्न तकनीकों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी गई / रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को डाटा साईंस की ज़रूरत व महत्त्व के बारे बताया और विभिन्न कम्पनियों मेंं डाटा सर्वेक्षण करवाने के लिए डाटा साईंस का उपयोग कैसे किया जाता है, इस बारे भी रोशनी डाली / टैबुलर साफ्टवेयर से काम करने के बारे भी उन्होंने विद्यार्थियोंं को बताया / उन्होंंने अपने करियर के शुरुआती दौर के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए /
उन्होंने कहा कि जि़ंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए / उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मेंं आई.टी. इंडस्ट्री में काम करने वाले ही असली मास्टर हैं / ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने वर्कशाप के अंत में रविंदर सिंह की ओर से विद्यार्थियों के साथ जानकारी साझा करने व उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उनका आभार जताया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
One Days workshop at Innocent Hearts Lohara Campus

































