PTB News

Latest news
पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

पंजाब में हुआ दर्दनाक हादसा, माचिस से खेल रहा था बच्चा, चिंगारी से कंबल में लगी आग, जला जिंदा,

one-year-old-boy-burned-alive-in-punjab-district-ludhiana-after-he-was-playing-with-matches-and-a-spark-ignited-blanket

.

.

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में लुधियाना के भामियां इलाके में शनिवार एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। जहां, घर में माचिस से खेलते समय लगी आग में 1 साल के मासूम अर्जुन की झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अर्जुन के माता-पिता के बीच शुक्रवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह भी माहौल तनावपूर्ण रहा। अर्जुन की मां रीना देवी ने बताया कि सुबह उनके पति बिना खाना खाए घर से चले गए।

.

.

उन्हें मनाने और खाना देने के लिए वह फैक्ट्री चली गईं। इसी दौरान घर में मौजूद अन्य आठ बच्चों में से कुछ बच्चे माचिस से खेल रहे थे। खेल-खेल में एक जलती तीली कंबल में लिपटे छोटे अर्जुन पर जा गिरी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। जब रीना देवी घर लौट रहीं थीं, तो उन्होंने दूर से अपने घर से उठता धुआं और आग की लपटें देखीं। दौड़कर घर पहुंचीं तो देखा कि अर्जुन गंभीर रूप से झुलस चुका था। घटना की खबर मिलते ही अर्जुन के पिता तुरंत घर पहुंचे

.

.

और बच्चे को सिविल अस्पताल लुधियाना ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि बच्चे घर में माचिस से खेल रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों ने परिवार को सांत्वना दी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की। प्रशासन ने भी लोगों से आग्रह किया है कि छोटे बच्चों की पहुंच से माचिस, दीया या गैस लाइटर जैसी चीजें दूर रखें, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

.

.