PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस में छात्राओं ने मनाया आनलाइन करवा चौथ,

Online Celebrations of Karwa Chauth at Innocent Hearts Group of Institutions

Online Celebrations of Karwa Chauth at Innocent Hearts Group of Institutions

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारतीय त्यौहारों के महत्व के साथ छात्रों के जीवन प्रबुद्ध करने के उद्देश्य से इनोसैंट हाट्र्स इंस्टीट्यूशंस में करवा चौथ का त्यौहार आनलाइन गूगल मीट के माध्यम से पूरे उत्साह के साथ मनाया गया / इस अवसर पर तीन गतिविधियां थाली मेकिंग, नेल आर्ट और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और तीन विषयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया /

.

.

थाली मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कुमकुम, रोली, चंदन, फूल, फल, मिठाई, दीया और करवा के साथ थालियों को सजाया / विभिन्न रंगों की थालियों ने आयोजन की शोभा को ओर बढ़ा दिया / नेल आर्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने नाखूनों को चमकते हुए नेल पेंट और टे्रेंडी डिजाइन से सजाया /

मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की सुंदर मेहंदी डिजाइन जैसे कि अरबी, भारतीय, पश्चिमी, पाकिस्तानी, इंडो-एरेबिक बनाए / प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी उत्साह पूर्ण था /

.

गतिविधियों के विजेता इस प्रकार है:—

थाली मेकिंग प्रतियोगिता में:—
प्रथम स्थान- भाविका, बीएचएमसीटी पहला सेमेस्टर
द्वितीय स्थान- सोनिया और प्रीति, बी.कॉम तीसरा सेमेस्टर
तृतीय स्थान- रंजना, बीसीए पांचवां सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
नेल आर्ट प्रतियोगिता में-:
प्रथम स्थान- सिमरन दीप, एमबीए तीसरा सेमेस्टर
द्वितीय स्थान- प्रिया, बीएचएमसीटी पहला सेमेस्टर
तृतीय स्थान- कौशल, एमबीए तीसरा सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में-:
प्रथम स्थान- मिकशाली, एमएलएस पहला सेमेस्टर
द्वितीय स्थान- अल्पना व अदिती, बी.कॉम. तीसरा सेमेस्टर
तृतीय स्थान- झलक नंदा, बी.एस.सी. (कृषि) पहला सेमेस्टर ने प्राप्त किया /

.

.

डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर, इनोसैंट हाट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) द्वारा इस शानदार कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सांस्कृतिक टीम को बधाई दी गई और प्रतिभागियों को प्रेरित किया और कहा कि त्यौहार भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का जश्न मनाने का बहुत सुंदर तरीका हैं / त्यौहार सभी परिवारों को एक साथ जोडऩे तथा प्रकृति के साथ सद्भाव बनाने में महत्त्वूर्ण भूमिका निभाते हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Online Celebrations of Karwa Chauth at Innocent Hearts Group of Institutions