PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब में फिर लगे खालिस्तान के झंडे, DC और SSP ऑफिस के बाहर जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैनर, फैली सनसनी,

punjab chaotic elements put up flags and banners of khalistan outside dc ssp office Rupnagar

PTB Big न्यूज़ रूपनगर : पंजाब के रूपनगर में अराजक तत्वों ने आज डीसी और एसएसपी ऑफिस के बाहर खालिस्तान के झंडे और बैनर लगा दिए। बैसाखी के अवसर पर खालसा पंथ और सिंह सृजना दिवस से पूर्व खालिस्तानी समर्थकों ने डीसी-एसएसपी ऑफिस से लेकर श्री आनंदपुर साहिब की तरफ जाते रास्ते पर जगह-जगब खालिस्तान के बैनर और झंडे लगाए।

जितने भी बैनर डीसी-एसएसपी ऑफिस और श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले मार्ग पर लगे हैं वह प्रिंट नहीं करवाए गए हैं। बल्कि सफेद कपड़े पर काले रंग की स्प्रे से खुद उनपर खालिस्तान हाथ से लिखा गया है। ऐसी अराजक गतिविधि से क्षेत्र के लोगों में भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बहरहाल पुलिस ने जगह-जगह लगाए गए खालिस्तान समर्थकों के झंडों और बैनरों के उतार कर कब्जे में ले लिया है।

इसके साथ ही पुलिस इस जांच में भी जुट गई है कि बिल्कुल डीसी और एसएसपी ऑफिस के बाहर कौन यह झंडे-बैनर लगाकर गया है। हिंदु संगठनों के लोगों ने डीसी ऑफिस के बाहर जहां खालिस्तान का पोस्टर लगा था वहां पर इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हिंदु संगठनों कके नेताओं ने कहा कि ऐसी अराजक गतिविधियों से पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है। क्राइम का ग्राफ एकदम ऊपर चला गया है। लेकिन सरकार अराजक तत्वों पर नकेल डालने में नाकामयाब साबित हो रही है। जिस तरह से रोज गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं उससे निपटने में सरकार फेल हो गई है। हिंदु संगठनों के नेताओं ने कहा कि पंजाब में फिर से 1984 वाला माहौल पैदा करने की और पंजाब को फिर से पीछे ले जाने की कोशिश की जा रही है, जिस तरह से राज्य में अराजक गतिविधियां बढ़ गई हैं।