PTB News

Latest news
जालंधर में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से 2 लोगों की मौ+त घर से सुबह कॉलेज को जा रही 19 वर्षीय युवती की गला-बाजू काटकर की अज्ञात ने ह/त्या, आरोपी फरार, पुलिस ... पंजाब की इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, विवाद के दौरान चली गोली Anant Ambani के जन्मदिन पर देहरा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में करवाया गया हवन, रुद्राभिषेक व कांग... वाह क्या बात है! जालंधर देहात पुलिस का कारनामा हुआ एक्सपोज, CCTV में दिखा नीला ड्रम, SSP ने लिया एक्... जालंधर के सांसद ने किया दूध माफिया के काळा कारोबार का पर्दाफाश सुबह की सैर पर निकले वकील की गो/ली मारकर हत्या, पीछा करने पर बंदू/क दिखाकर लोगों को धमकाया 2018 बैच के IAS अधिकारी बने वरजीत वालिया जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर, संभाला पदभार, पंजाब में आज फिर मिली 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर, बड़ी ख़बर, नवजोत सिद्धू ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी का किया ऐलान, सरकार बनने पर देंगे अफीम की खेती करन...

जी. डी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ आयोजित,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

Organized ‘World Environment Day’ at GD Goenka School jalandhar 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लोगों में पर्यावरण संबंधी जागरूकता के प्रसार हेतु सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक वर्ष 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है / हम सब भारतवासियों के लिए यह अति गौरव की बात है कि इस वर्ष इस दिवस को मनाने की मेज़बानी का शुभ-अवसर हमें दिया गया है / इसलिए प्रत्येक भारतवासी का यह उत्तरदायित्व बन जाता है कि पर्यावरण संबंधी जागरूकता के इस अभियान को सफल बनाने का एक हिस्सा बनें / इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आज ‘जी. डी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल’ जालंधर ने अकादमिक डायरेक्ट श्रीमती रंजीत भाटिया की अध्यक्षता में समर कैंप के पांचवें दिन अपने विद्यालय के बच्चों में पर्यावरण संबंधी जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस वर्ष की भारत की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोलुषण’ के अनुसार गतिविधि का आयोजन किया /

इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल अपने घर तथा आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने से जुड़ी जानकारियाँ उपलब्ध कारवाईं गईं बल्कि उन्हें आस-पास बिखरे विभिन्न प्रकार के कचरे को भी अपनी सही सोच से पुनः उपयोग में लाने की विधि भी सिखाई गई / सभी विद्यार्थियों ने अपनी सृजन शक्ति का परिचय देते हुए प्लास्टिक की खाली पड़ी बोतलों व डिब्बों के प्रयोग से गृह-सजावट के लिए विभिन्न प्रकार की उपयोगी वस्तुएं जैसे की फूलदान ,मोबाइल स्टैंड,गमला,डस्ट्बिन इत्यादि बनाई / विद्यार्थियों की ऐसी रचनात्मक सोच को देखकर विद्यालय के चेयरमैन श्री टी. डी. दुआ नें भी उनकी प्रशंसा की / विद्यालय की अकादमिक डायरेक्ट श्रीमती रंजीत भाटिया ने भी अपनी ओर से इस कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी अपनी सही सोच को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण स्वच्छता की दिशा में अपने निर्वाध कदम उठाते रहेंगे व पर्यावरण स्वच्छता की मुहिम को अपनी रोज़ की दिनचर्या का हिस्सा बनाएँगे /

Organized ‘World Environment Day’ at GD Goenka School jalandhar