.
.
.
.
.
.
.
.
.
organizing a ten-day camp by the NSS team of Lilpur Khalsa College for Women Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन की एन. एस.एस. टीम द्वारा गांव परागपुर में दस दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया / जिसके अंतर्गत परागपुर आंगनबाड़ी स्कूल की साफ – सफाई के साथ – साथ लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन जालंधर के होम साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष मैडम आत्मा सिंह की और से गांव की औरतों को उनकी सेहत संबधी लेक्चर दिया गया /
जिसके अंतर्गत उनमें आयरन व् खून की कमी, हड्डियों की कमजोरी, हृदय रोग व् इन सबसे बचाव के लिए खानपान की सही मात्रा व् चुनाव, जरुरी विटामिन व् कैल्शियम की जानकारी के साथ -साथ सफाई के मह्त्व के बारे में भी बतया गया /

जिससे इन बीमारियों से बचा जा सके / और इसी सन्दर्भ में उनके सवालों के जबाव भी दिए गए / प्रस्तुत कैंप कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत के दिशा निर्देश में संप्पन हुआ /
उन्होंने कौंसलर मन्नू बडिग का कैंप आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि महिलाओं को अपनी सेहत और खानपान संबधी जागरूक होने की जरुरत हैं और कॉलेज की एन. एस.एस.विभाग की टीम हमेशा अपने सामाजिक दायित्व के लिए तत्तपर रहती हैं / उन्होंने कैंप आयोजन के सन्दर्भ में एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफीसर मैडम बिंदिया, मैडम चंदनप्रीत कौर और मैडम सिमरजीत को बधाई दी /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
organizing a ten-day camp by the NSS team of Lilpur Khalsa College for Women Jalandhar




































