PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

इनोसैंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला सुरक्षा पर किया गया कार्यशाला का आयोजन,

[smartslider3 slider=6][smartslider3 slider=7][smartslider3 slider=8][smartslider3 slider=9][smartslider3 slider=10][smartslider3 slider=11]

 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गत दिवस स्टाफ के सदस्यों ने ‘कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लिया / इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जालन्धर के डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर शर्मा शामिल हुए / जिले के स्थानीय शिकायत कमेटी के सदस्य, कई समाज सेवक और शुभचिंतक, जिले के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के कर्मचारी, व्यापार, शिक्षा और पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया / तकनीकी सत्र में संविधान और महिलाओं की समानता के साथ संबंधित लेखों के बारे में चर्चा की गई /

इसके बाद कार्यस्थल पर महिलाओं को पेश आने वाली चुनौतियों और महिलाओं के कानूनी अधिकारों जैसे गम्भीर मुद्दों पर चर्चा भी की गई / एन.एस.एस. अधिकारी तरणज्योति कौर और सहायक प्रोफ़ेसर हरजा कौर ने बातचीत के सत्र में हिस्सा लिया और ग्रामीण क्षेत्र में पुरुष-प्रभाव के हल खोजने के बारे में भी चर्चा की गई और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई / प्रिंसिपल डॉ. अरजिन्दर सिंह ने स्टाफ सदस्यों को भारत सरकार व महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं के लिए बनाईं गईं योजनाओं के बारे में जागरूक करने और लड़कियों को उनकी सुरक्षा के लिए कानूनों को लागू करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा /