PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. में स्कालरशिप संबंधित ओरियनटेशन प्रोग्राम का आयोजन,

orientation-programme-for-scholarships-organized-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के स्टूडैंट वैलफेयर विभाग द्वारा सेशन 2025-26 के दौरान कालेज में उपलब्ध स्कालरशिप की जानकारी देने के लिए ओरियंनटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में यूजी व पीजी सेमेस्टर 1 की छात्राएं लाभान्वित हुईं।

.

.

कार्यक्रम की इंचार्ज डीन स्टूडैंट वैलफेयर श्रीमती बीनू गुप्ता थी। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न स्कालरशिप की जानकारी दी तथा कालेज में एंटी रैगिंग कमेटी के बारे में बताया। ओरियनटेशन सैशन में विभिन्न इंचार्ज ने अपनी-अपनी स्कालरशिप की जानकारी दी। डॉ. मनदीप कौर ने छात्राओं को एचएमवी ब्रिलियन्स अवार्ड के बारे में बताया।

.

श्रीमती शैफाली कश्यप ने एचएमवी द्वारा दी जा रही स्कालरशिप के बारे में बताया। डॉ. जसप्रीत ने सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कालरशिप के बारे में बताया, डॉ. रविंदर मोहन जिंदल, डॉ. सिम्मी गर्ग व श्रीमती रिशव भारद्वाज ने गैर सरकारी स्कालरशिप की जानकारी दी। सभी छात्राओं को स्कालरशिप प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई गई।

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को अकादमिक एक्सीलैंस प्राप्त करने के लिए और मेहनत करने को प्रेरित किया। डीन स्टूडेंट कौंसिल श्रीमती बीनू गुप्ता ने बताया कि इस प्रोग्राम से लगभग 700 छात्राएं लाभान्वित हुईं। इस अवसर पर डॉ. ममता, डॉ. आशमीन, सुश्री रीतू, श्रीमती टविंकल, श्री अरविंद चंदी व आफिस बियरर सुश्री तनीषा, सुश्री अनुष्का पाल, सुश्री मुस्कान भी मौजूद थे।

.

.