[smartslider3 slider=7].
[smartslider3 slider=8].
[smartslider3 slider=9].
[smartslider3 slider=10].
[smartslider3 slider=11].
[smartslider3 slider=14].
डॉ. हरप्रीत सिंह ने गत दिवस किया टांग के अंदर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : उत्तर भारत के एक मात्र और देश के प्रसिद्ध ओर्थोनोवा अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरप्रीत सिंह ने फिरोजपुर की रहने वाली 28 वर्षीय बलजीत कौर के घुटने में हुए ट्यूमरग्रस्त जोड़ का बेहद जटिल आप्रेशन कर देश के अन्य चकित्स्कों को भी हैरान कर दिया /
दरअसल बलजीत कौर के अनुसार उसकी दाहिनी टांग में घुटने के जोड के पास फ्रेक्चर हो गया था और अमृतसर में एक बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था / वहां के डाक्टरों ने उन्हें आप्रेशन की सलाह दी और उसके बाद उनके परिजनों ने जालन्धर के ओर्थोनोवा अस्पताल के डॉ. हरप्रीत सिंह से इसके इलाजे के संबंध में बात की और जिसके बाद अस्पताल के माहिर डॉ/ हरप्रीत सिंह ने उनका यह सफल ऑपरेशन कर उन्हें एक नया जीवन दान दिया /
वहीं इस मामले में डॉ. हरप्रीत सिंह का कहना है कि बलजीत कौर को इलाज के लिए जब ओर्थोनोवा अस्पताल लाया गया तो उनकी टांग के अंदर घुटने के पास फेंक्चर बाली जगह पर ट्यूमर भी मौजूद था, जोकि उनके लिए बहुत खतरनाक हो सकता था लेकिन, उन्होंने डेढ़ घंटे तक चले इस जटिल आप्रेशन में घुटने के जोड़ को अत्याधुनिक तकनीक से लोंगसटेंम घुटना डालकर न केवल घुटने की पूरी हड्डी कृत्रिम रूप से त्यार की बल्कि टांग के अंदर ट्यूमर को भी बड़ी ही कुशलता से निकालकर बलजीत कौर को नया जीवन प्रदान किया / अब इस जटिल ऑपरेशन के बाद 28 वर्षीय बलजीत कौर अपनी टांग पर खड़ी होकर स्वास्थ्य जीवन का लाभ प्राप्त कर रही हैं /
डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर किसी साधारण सर्जन द्वारा यह आप्रेशन किया जाता तो मरीज की टांग बेकार भी हो सकती थी / डॉ. हरप्रीत ने कहा कि यह उनके जीवन काल का पहला जटिल आप्रेशन था और वैसे भी पूरे विश्व में इस प्रकार के बहुत कम चिकित्सा केंद्र हैं जहां इस तरह के जटिल आप्रेशन किए जाते हैं /
उन्होंने आज पीटीबी न्यूज़ से खास बात करते हुए कहा कि शायद इसी लिए ओर्थोनोवा आनोवा अस्पताल में 17 मई से शुरू हुए और 2 जून तक चलने वाले घुटने बदलने के कैंप में अभी तक हजारों की तदार में रोजाना लोग आकर अपना इलाज करवा रहे हैं, यही नहीं इस दौरान लोगों को दोनों घुटने बदलवाने पर 2 लाख 30 हजार और एक घुटने बदलवाने का आप्रेशन खर्च मात्र 1 लाख 30 हजार में किया जा रहा है / इसके साथ ही अस्पताल में होने वाली एमआरआई मात्र 3500 रुपए में की जा रही है / जिसका लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं /









