PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

चलती ट्रेन में गैंग रेप, लड़की के पास टिकट न होने पर TC सहित 3 ने किया दुष्कर्म

outrage in pakistan after woman gang raped on moving train

PTB Crime न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान में चलती ट्रेन में गैंग रेप का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बाहुद्दीन जकारिया एक्सप्रेस में 27 मई को हुए गैंग रेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से दो जनरल टिकट चेकर और तीसरा उनका इंचार्ज है। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। आरोप है कि महिला का वीडियो भी बनाया गया था। रेलवे मिनिस्टर साद रफीक के मुताबिक, इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

करीब चार दिन तक इस घटना को दबाने के बाद लाहौर रेलवे पुलिस के IG फैसल सख्खर ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फैसल ने मीडिया के कई सवालों के जवाब नहीं दिए। मामला 27 मई का है। कराची की रहने वाली लड़की रिश्तेदारों से मिलने मुल्तान गई थी। वहां किसी बात पर विवाद हुआ और लड़की रेलवे स्टेशन आकर कराची जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। फैसल के मुताबिक- लड़की के पास टिकट नहीं था। इसी दौरान दो टिकट चेकर आए।

उन्होंने लड़की को भीड़ भरे जनरल कोच से AC कंपार्टमेंट में जाने को कहा। जब वो लड़की AC कंपार्टमेंट में गई तो वहां इन टिकट चेकर्स का इंचार्ज भी आ गया। इन तीनों ने लड़की से रेप किया। रेलवे IG के मुताबिक- कराची रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद लड़की ने खुद इस मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस के सामने सबसे बड़ी परेशानी आरोपियों की पहचान करना थी।

जब जांच शुरू की गई तो तीन में से दो आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। इससे शक गहरा गया। ये तीनों ही फरार हो चुके थे। इन लोगों को मंगलवार को अलग-अलग लोकेशन से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों का DNA टेस्ट भी कराया जा रहा है ताकि कोर्ट के सामने पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। फैसल के मुताबिक बाहुद्दीन एक्सप्रेस ऑपरेट करने का जिम्मा एक प्राईवेट कंपनी के पास है।