PTB Big News नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में 141 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं / 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है / सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं / 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है /
.देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया जा रहा है / इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है / इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं / इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा /
.वहीं, वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से 7, पद्म भूषण से 16 लोगों और पद्म श्री से 118 लोगों को सम्मानित किया जा रहा है / पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं /
.वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में सबसे बड़े पद्म विभूषण पुरस्कार से 7 लोगों को सम्मानित किया जाएगा / इसके अलावा पद्म भूषण से 10 लोगों और पद्म श्री से 102 लोगों को सम्मानित किया जाएगा / जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, रामविलास पासवान समेत 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा /
.
साल 2020 के लिए इन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गयाः-
जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत) अरुण जेटली (मरणोपरांत) सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (मरणोपरांत) कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित छन्नूलाल मिश्र, खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम,अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत)
.साल 2021 के लिए इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी, तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला) मौलाना वहीदुद्दीन खान, डा. बेला मोन्नपा हेगड़े, बीबी लाल, अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी, कला के लिए सुदर्शन साहो
.इन 10 लोगों को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार
कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल, तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स असम,चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक,सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश, राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार, केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात, कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश, रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र, तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा
.राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं / इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा ले रहे हैं /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































