PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Pahalgam Terror Attack के बाद पंजाब भर में अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री मान व DGP गौरव यादव ने की विशेष मीटिंग,

pahalgam-terror-attack-alert-in-punjab-cm-bhagwant-mann-and-dgp-punjab-gaurav-yadav-calls-high-level-security-meeting-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब की अन्य राज्यों से लगती सीमाओं विशेषकर पठानकोट के इलाके में पुलिस ने विशेष चेकिंग और नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्धों की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम पठानकोट और सरहदी जिलों में विशेष चेकिंग की गई। पंजाब पुलिस की ओर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर पुलिस थानों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

.

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग बुलाई। मीटिंग के बाद मान ने पहलगाम आतंकी हमले को बेहद निंदनीय बताया है। सीएम ने कहा कि चाहे जो भी धर्म हो ऐसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता। आतंक का कोई धर्म नहीं होता है। घटना को देखते हुए पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मान ने कहा कि जम्मू कश्मीर में रुके पंजाबियों को वापिस लाने के लिए पुलिस लगातार एजेंसियों के संपर्क में है।

.

.

सीएम ने कहा कि पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर से भी लगती है। बॉर्डर पर पंजाब पुलिस रोज ड्रोन पकड़ रही है। जो ड्रोन पकड़े जा रहे है उसके ऑपरेटिव से पता लगता है कि अब स्मगलर और गैंगस्टर इकट्ठे हो गए हैं। सीएम ने बताया कि आज उन्होंने इंटेलीजेंस, विजिलेंस के हेड के अलावा डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी के साथ बैठक की। पंजाब में हाई अलर्ट रखा गया है।

.

सीएम मान ने कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कल शाम से ही पंजाब में सिक्योरिटी अलर्ट बढ़ा दिया है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब में पब्लिक प्लेस, धार्मिक स्थलों, पॉलिटिकल रैली, टूरिस्ट प्लेस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका, कनाडा सहित अन्य देशों में आतंकी बैठे हैं उन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी, बगलामुखी, ज्वाला मंदिर में भी लोग पंजाब से होकर जाते हैं। 

.

.

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कश्मीर से लेकर पंजाब तक में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने आतंकी मंसूबों को अंजाम देने में जुटे है। पठानकोट में आर्मी, बीएसएफ और पंजाब पुलिस लगातार ज्वाइंट ऑपरेशन चला रहे हैं । पठानकोट में बीते दिनों आर्मी के वर्दी में जो संदिग्ध दिखे थे उनका कठुआ में एनकाउंटर हुआ था। पाकिस्तन के आर्मी चीफ के बयान पर सीएम बोले कि वहां इसकी ट्रेनिंग दी जाती है।

.

भारतीय ड्रोन भी सीमाओं पर पकड़े गए है। इसको लेकर सीएम ने गृह मंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया था। अब ड्रोन का इस्तेमाल करने के लिए अलग पॉलिसी जारी की जाएगी। ताकि हर ड्रोन को इस्तेमाल करने वालों का डाटा तैयार के नजर रखी जा सके। जम्मू कश्मीर के स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधकों के साथ बातचीत कर ली है। देश के लिए पंजाब प्राॅक्सी वार लड़ रहा है। आतंकियों का सबसे पहले सामना पंजाब करता है।