PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में फिर की पाकिस्तानी ने मिसाइल से हमले की नाकाम कोशिश, सेना ने ड्रोन सिस्टम से डिस्ट्रोय

Pakistani missile again tried unsuccessfully to attack Jalandhar,

जम्मू के बाद पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान ने किया हमला, हाईअलर्ट पर श्रीनगर, जम्मू में मार गिराया पाकिस्तानी F-16,

पंजाब के तीन जिलों जालंधर, होशियारपुर व अमृतसर में किया गया ब्लैकऑउट, गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट,

PTB Big न्यूज़ जालंधर / अमृतसर / पठानकोट / होशियारपुर : पाकिस्तान ने जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया। भारतीय S-400 मिसाइलों ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन्स मार गिराए हैं। इस बीच जम्मू में रात 8 बजे से ही ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है।

.

.

स्थानीय लोगों ने बताया कई जगह धमाके की आवाज आई है। राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने ड्रोन्स अटैक किया है। वहीं पंजाब के गुरसासपुर में भी 8 बजे से ब्लैकऑउट कर दिया गया है। इसके साथ ही अभी-अभी जानकारी मिली है कि पंजाब के तीन जिलों जालंधर, होशियारपुर व अमृतसर में भी ब्लैकऑउट किया गया है। वही जिला जालंधर के जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने ब्लैकऑउट सिर्फ कुछ समय के लिए किया गया है।

.

वहीं सुचना मिली है कि जम्मू के पास पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया गया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। उधर, Operation Sindoor के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।

.

जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं।

.

.

इन्हें भी नाकाम कर दिया गया। अभी-अभी सुचना मिली है कि जालंधर में पाकिस्तान द्वारा हमला किया गया है। जिसमें पाकिस्तानी मिसाइल को ड्रोन द्वारा डिस्ट्रोय कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर के मकसूदां से कुछ दुरी पर मिसाइल से अटैक किया गया है, जिसको भारतीय सेना ने ड्रोन सिस्टम से डिस्ट्रोय किया है।