PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पतंजलि को मेगा फूड पार्क पर चलेगा सरकारी डंडा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

 Patanjali mega food park ramdev
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Good Morning न्यूज़ “हेल्थ” : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 6,000 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मेगा फूड पार्क की स्थापना की अंतिम मंजूरी के लिए जमीन का अधिग्रहण जैसी शर्तों को पूरा करने को लेकर पतंजलि आयुर्वेद को 15 दिन का अतिरिक्त वक्त देने का फैसला किया है /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

जरूरी शर्तें पूरी करने की समय-सीमा 15 जून यानी आज खत्म हो जाएगी / उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से दिग्गज एफएमसीजी कंपनी को और वक्त देने तथा समय-सीमा को 30 दिन तक बढ़ाने का आग्रह किया था /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण सचिव जेपी मीणा ने कहा कि कंपनी पहले से ही इस दिशा में काम कर रही है और शर्तें पूरी करने के लिए 15 दिनों के अतिरिक्त वक्त की मांग की है, इसलिए मंत्रालय समय-सीमा बढ़ाने के आग्रह को मंजूरी देगी / इसमें कोई दिक्कत नहीं है / उन्होंने कहा कि मुद्दे को मंत्रालय की अंतर-मंत्रालयी मंजूरी समिति के समक्ष रखा जाएगा /

[smartslider3 slider=15].

मीना ने कहा कि हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि परियोजना साकार हो / हम इसे रद्द करने का कारण नहीं ढूंढ रहे हैं / हम 15 दिनों का अतिरिक्त वक्त देंगे / उल्लेखनीय है कि पतंजलि ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 425 एकड़ से अधिक जमीन पर एक संयंत्र की स्थापना के लिए अपनी अनुषंगी पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के जरिये 6,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है /

[smartslider3 slider=17].

Patanjali mega food park ramdev