PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, AAP विधायक के रिश्तेदार का कारनामा, पुलिस के सामने ही चलाई गोलियां,

patiala aap mla relative opened fire front police three injured including retired inspector and woman Big News

PTB Big न्यूज़ पटियाला : अनाज मंडी थाना क्षेत्र में आते रसूलपुर सैदां में पुलिस के सामने ही ‘आप’ विधायक के रिश्तेदारों ने फायरिंग कर दी। इससे एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर महल सिंह, अमरजीत कौर व गुरसेवक सिंह घायल हो गए। गुरसेवक सिंह के जबड़े में गोली लगी। इस कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना अनाज मंडी के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप बराड़ ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल से गोलियों के दो खोल भी बरामद किए हैं।

मालक सिंह ने बताया कि उनकी रसूलपुर में जगह है और वह दो भाई हैं। दोनों भाईयों में बंटवारा होने पर अपना-अपना रास्ता बना हुआ है और इनका परिवार 50 वर्षों से यहां पर रह रहा है। मालक सिंह ने कि कुछ महीने पहले दूसरे गुट के लोगों ने सरपंच मान सिंह से जमीन खरीदी है और इन लोगों ने यहां पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान किए हुए हैं। मालक सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले कंबाइन ली है, जो घर के अंदर दाखिल नहीं होती है।

रास्ता खोलने के लिए पिछले हिस्से में बने इलाके में भाई की सलाह से गेट लगाने का काम करने लगे थे। इसे लेकर आप विधायक के रिश्तेदार रणजोध सिंह व बलविंदर सिंह नामक पड़ोसी उनका विरोध करने लगे। मालक सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि मामला बढ़ने पर जब उन्होंने एसएचओ को फोन किया तो जवाब मिला कि उन पर आप एमएलए का दबाव है और वह कुछ नहीं कर सकते हैं।

इतने में पड़ोसी गुट ने पुलिस के सामने ही घर के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी। हमले में उनकी पत्नी सहित अन्य तीनों लोगों की गोली लगी है। थाना अनाज मंडी के इंचार्ज अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। हमला व फायरिंग करने वालों के खिलाफ बयानों के आधार पर केस दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने मालक सिंह के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि हम पर कोई दबाव नहीं है।

Latest News