PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर नार्थ के वार्ड नंबर 60 की बस्ती भूरे खां में बावा हैनरी के प्रति उमड़ा लोगों का प्यार, रैली में बदल गई बैठक,

People love for Bawa Henry in Bhure Khan, the ward number 60 of Jalandhar North Meeting turned into rally Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर नॉर्थ हलके से विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी बावा हैनरी का चुनाव प्रचार जोरों पर जारी है। इसी कड़ी में वार्ड 60 में बस्ती भूरे खां में चुनावी बैठक हुई। यह थी तो एक बैठक लेकिन उमड़े जनसमूह ने इस बैठक को रैली का रूप दे दिया। 

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बावा हैनरी ने कहा कि उन्होंने सदैव साफ सुथरी राजनीति की है और इस साफ सुथरी राजनीति ने उन्हें नॉर्थ हलके के लोगों का प्यार और विश्वास जीतने का अवसर दिया। बावा ने कहा कि मुझे पांच साल आपने सेवा का अवसर दिया और अगर मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा हूं तो मुझे इस बार भी जरूर जिताएं। 

बावा हैनरी ने कहा कि विरोधियों पर बरसना या लांछन लगाना किसी और पार्टी की नीति व नीयत का हिस्सा होगा न कभी कांग्रेस ने हमें यह संस्कार दिए हैं और न कभी मैं ओछी बयानबाजी पर विश्वास करता हूं। बावा ने कहा कि मैं उसी हैनरी परिवार का हिस्सा हूं जिस परिवार को आपने इतने साल नॉर्थ हलका की जिम्मेवारी सौंपी। 

इस दौरान इलाकावासियों ने एक मत से कहा कि इस बार वे बावा को पिछली वोटों से भी ज्यादा अंतर से जीत दिलाएंगे। इस अवसर पर तेजिंदर सिंह, कर्ण सिंह (कनू), गौरव शर्मा, पंकज शर्मा, बॉबी अरोड़ा, राजा, ऋषभ, पारुल, साबी, महक, प्रिंस, स. रघुबीर सिंह और संत जी उपस्थित थे।