PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

PhonePe ने लांच किया पीजी बोल्ट, ऐसे करेगा काम,

phonepes-pg-bolt-launched-focused-speed-reliability-this-how-it-will-work

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : फोनपे पेमेंट गेटवे ने गुरुवार को फोनपे पीजी बोल्ट को लॉन्च कर दिया। फोनपे पीजी बोल्ट ग्राहकों को सबसे तेज इन-ऐप पेमेंट एक्सपीरियंस देकर व्यापारियों को सशक्त बनाने का काम करेगा। फोनपे पीजी बोल्ट रजिस्टर्ड फोनपे व्यापारियों और उपयोगकर्ताओं के लिए एक सेकेंड के अंदर लेनदेन की सुविधा देता है। इसके जरिए कहीं भी पेमेंट आसानी से किया जा सकता है।

.

.

फोनपे पीजी बोल्ट कई तरह की सुविधा देता है, जो इसे बाजार में मौजूद अन्य पेमेंट ऐप से अलग बनाता है। इसमें स्पीड, सुविधा और विश्वसनीयता पर फोकस किया गया है। फोनपे पीजी बोल्ट एक क्लिक, बिना पिन यूज किए यूपीआई लाइट, वॉलेट और ईजीवी के साथ 10 गुना तेज भुगतान करता है। इसके अलावा फोनपे पीजी बोल्ट कई बाधाओं को भी खत्म कर देता है। इनमें ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाना और एक सफल पेमेंट सुनिश्चित करना शामिल है।

.

.

मर्चेंट ऐप में ग्राहक के पेमेंट एक्सपीरियंस पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान कर फोनपे पीजी बोल्ट बाहरी भुगतान के लिए किसी और प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत को समाप्त कर देता है। इसके अलावा व्यापारी यूपीआई लाइट, यूपीआई से जुड़े बैंक खाते, इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट कार्ड, रुपे क्रेडिट कार्ड और वॉलेट सहित कई तरह के भुगतान का भी विकल्प दे सकते हैं। फोनपे पेमेंट गेटवे और ऑनलाइन मर्चेंट के प्रमुख अंकित गौर ने कहा, “हम फोनपे पीजी बोल्ट लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं।

.

.

यह व्यवसाय को सशक्त बनाने और उपभोक्ताओं के लिए भुगतान को बढ़ाने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। गौर ने कहा, “व्यापारियों को सहज और सुरक्षित भुगतान करने के लिए उपकरण प्रदान कर हमें विश्वास है कि फोनपे पीजी बोल्ट सभी आकार के व्यवसायों के लिए पर्याप्त विकास और सफलता लाएगा। नायका के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी राजेश उप्पलापति ने कहा,

.

.

फोनपे पीजी बोल्ट एक सहज, एक क्लिक भुगतान समाधान प्रदान करता है और सफलता की दरों में सुधार करता है। साथ ही ये ग्राहकों की संतुष्टि की हमारी समझ को बढ़ाता है। हम इस आशाजनक समाधान के साथ अपने ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। फोनपे पीजी बोल्ट की फोनपे प्लेटफॉर्म के साथ सहज एकीकरण की क्षमता समग्र यूपीआई पेमेंट इकोसिस्टम को बढ़ाती है और भारत में डिजिटल भुगतान के विकास में योगदान देती है।