PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर छात्रों की 5 लाख वार्षिक पैकेज पर प्लेसमेंट,

Placement of St. Soldier students on 5 lakh annual package Jalandhar

PTB News शिक्षा : छात्रों को बेहतरीन शिक्षा के साथ प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों के चयन के लिए होपिंग माइंडस कंपनी पहुँची। इस अवसर पर कम्पनी के वाईस प्रेजिडेंट हरीश चावला विषय रूप से शामिल हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी द्वारा किया गया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में सेंट सोल्जर के इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टीच्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट, मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट कपूरथला रोड के बी.टेक, एमसीऐ, बीसीऐ के 70 के करीब छात्रों ने भाग लिया। हरीश चावला ने छात्रों को कंपनी के बारे में जानकारी दी। छात्रों के चयन के लिए ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू राउंड रखे गए जिसमें बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के जसप्रीत वालिया, किरण पुंढीर, मनीषा देवी, प्रियंका, सोनी झा,

ऊष्मा दीक्षित, मनवीर कौर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के रौशनी भारती, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के बलजिंदर सिंह का चयन सॉफ्टवेयर डेवेलपर के रूप में 5 लाख वार्षिक पैकेज पर किया गया। प्रिंसिपल डॉ.सैनी ने कंपनी का धन्यवाद करते हुए बताया कि छात्रों को कंपनी द्वारा ट्रेनिंग भी मुहैया करवाई जाएगी। छात्रों ने कॉलेज मैनेजमेंट और अध्यापकों का धन्यवाद किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को शुभ कामनाऐं देते हुए कड़ी मेहनत कर संस्था और अभिभावकों का नाम चमकाने को कहा।

Latest News