.
.
plane has crashed in a field and burst into flames near Frankfurt, Germany,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ फ्रैकफर्ट : जर्मनी के शहर फ्रैंकफर्ट के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है / बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार को फ्रैंकफर्ट के 22 किलोमीटर दक्षिण में एगेल्सबैक के पास छह सीटों वाला विमान विमान उतरा और फिर इसमें आग लग गई / जर्मन हवाई यातायात नियंत्रण ने कहा कि विमान कान्स (फ्रांस) से रवाना हुआ था /
.
.
रूस के एस7 एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, एक निजी एपिक-एलटी विमान के फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान एस7 एयरलाइंस की शेयरधारक नतालिया फाइलवा (55) की भी मृत्यु हो गई / दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है / घटनास्थल की ओर जा रही पुलिस की एक कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गई जिससे पुलिस कार में तीन लोग घायल हो गए और दूसरी कार में सवार दो लोग मारे गए /
.
.
रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने बताया कि विमान दुर्घटना में एस7 एयरलाइंस की सह-मालिक नतालिया फाइलवा का निधन हो गया / सूत्र ने कहा, नतालिया और उनके पिता की मृत्यु हो गई है / वे इलाज के लिए जर्मनी गए थे / सूत्र ने विमान में नतालिया के पति व एस7 के महाप्रबंधक व्लादिस्लाव फिलेव के मौजूद होने की बात से इनकार किया है / स्पुतनिक के मुताबिक, सूत्र ने कहा कि पायलट सहित सभी तीन लोग रूसी नागरिक थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
plane has crashed in a field and burst into flames near Frankfurt, Germany,

































