PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, करवाया गया अस्पताल में भर्ती, मंगलवार को हुआ छोटे भाई हुए थे कार दुर्घटना में घायल,

pm modi mother heeraben health deteriorated admitted hospital ahmedabad say reports

PTB Big न्यूज़ अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। बता दें कि हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक है और अभी भी वह काफी सक्रिय रहती हैं।

इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया था। हीराबेन मोदी ने कोरोना काल में उस समय वैक्सीन लिया जब लोग इसे लेने से डर रहे थे। हीराबेन के इस कदम को देखकर समाज में कई लोग वैक्सीन लेने के लिए आगे आए। इतना ही नहीं वह चुनाव में भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट करती हैं।

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। खबरों के मुताबिक, वह अपने बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे, जब उनकी मर्सिडीज बेंज कार कर्नाटक के मैसूरु के पास डिवाइडर से टकरा गई। प्रह्लाद मोदी को उनके परिवार के साथ इलाज के लिए जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि, कहा जा रहा है कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल वे सुरक्षित हैं।

Latest News