PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला पाकिस्तान में हो रहे सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता,

pm-nrinder-modi-can-go-to-pakistan-conference

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : इस्लामाबाद में पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ सम्मेलन करने जा रहा है। इस सम्मेलन में पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होने का न्योता भेजा है लेकिन दूसरी तरफ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज पाकिस्तान को खरी-खरी सुना दी है। एस. जयशंकर ने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान से बातचीत करने का युग अब समाप्त हो चुका है।

.

.

राजधानी दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये बयान दिया है। विदेश मंत्री ने इस दौरान ये भी कहा कि हर चीज का समय होता है, हर काम कभी ना कभी अपने अंजाम तक पहुंचता है। जहां तक ​​​​जम्मू-कश्मीर का सवाल है तो अब वहां धारा 370 खत्म हो गई है। यानी मुद्दा ही खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब हमें पाकिस्तान के साथ किसी रिश्ते पर क्यों विचार करना चाहिए।

.

.

इस दौरान विदेश मंत्री से जब पूछा गया कि क्या भारत पाकिस्तान के साथ किस तरह के रिश्ते पर विचार कर सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए एस. जयशंकर ने कहा- मैं जो कहना चाहता हूं, वह साफ है। उन्होंने कहा कि हम निष्क्रिय नहीं हैं। पाकिस्तान के साथ चाहे घटनाएं सकारात्मक दिशा लें या नकारात्मक, हम हर हाल में जवाब देने के लिए तैयार हैं। सही रुख उनको दिखाना होगा।

.

.