PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

PNB बैंक के डिप्टी मैनेजर ने अपने ही बैंक में डाला डाका, करोड़ों के चुराए गहने,

pnb bank deputy manager robbed gold jewelry from the locker of the bank palamu jharkhand

PTB Shocking न्यूज़ झारखंड : झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा मामला आया है जहां बैंक के डिप्टी मैनेजर ने ही अपने बैंक के लॉकर से ग्राहकों द्वारा रखे गये गहने चोरी कर लिए, इस काम को बड़ी सफाई से उसने अंजाम दिया पर पुलिस को इसकी भनक लग गयी इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है / यह मामला पलामू के पंजाब नेशनल बैंक का है /

.

.

जहां पर पदस्थापित डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार ने अपने ही बैंक के लॉकर से ग्राहकों के रखे गये करोड़ों के गहनों की चोरी कर ली / मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्राहक अपना लॉकर चेक करने आये / इसके बाद पुलिस ने गायब गहनों के मामले में डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है / जानकारी मिल रही है कि डिप्टी मैनेजर प्रशांत ने खुद के शराब व्यवसाय में हुए 40 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए बैंक लॉकर से गहने चुराए हैं /

.

पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी की डिप्टी मैनेजर ने ही अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर पहले ग्राहकों के बैंक लॉकर को तोड़ा और फिर गहने निकालने के बाद नया उसमें नया लॉक भी लगा दिया / पूछताछ में डिप्टी मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उसने एक नहीं कई लॉकरों से छेड़छाड़ की है / एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पीएनबी के मैनेजर गंधर्व कुमार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है /

.

.

आपको बता दें कि 14 सितंबर को पलामू जिला मुख्यालय, मेदिनीनगर के धर्मशाला रोड स्थित इस बैंक के लॉकर से गहना चोरी होने का पहला मामला सामने आया था / जब चियांकी अनुसंधान क्षेत्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक सिन्हा ने अपने लॉकर से गहना गायब होने का मामला शहर थाना में दर्ज कराया था / इसके बाद से अब तक पांच ग्राहकों के लॉकर से जेवर गायब होने की बात सामने आ चुकी है / यहां पर पहले यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा, जो अब पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज हो गया है /

.

लॉकर से गहना चोरी होने की लगातार शिकायत मिलने और लॉकर नहीं खुलने पर सोमवार की रात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने लॉकर को तोड़वाया / लॉकर टूटते ही वहां मौजूद चारों ग्राहक डॉ जय कुमार, शिक्षक रमण किशोर, एनपीयू कर्मी राजीव मुखर्जी और वेद प्रकाश शुक्ला के होश उड़ गये. क्योंकि उनके लॉकर से गहने गायब थे / जानकारी मिली है कि लॉकडाउन के वक्त जब बैंक में बहुत कम ग्राहक आते थे उस वक्त डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार ने लॉकर को तोड़कर उसमें से गहने उड़ा लिये /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें