PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

मूंगफली समझकर खा गए जहरीले बीज, 30 बच्चों को करवाया गया अस्पताल में भर्ती, 10 की हालत गंभीर,

poisonous-seeds-were-eaten-thinking-they-were-peanuts-30-children-were-hospitalized-10-are-in-critical-condition

.

.

PTB Sad न्यूज़ श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 30 बच्चों की हालत एक साथ बिगड़ गई, जब उन्होंने गलती से जहरीले जंगली बीजों को मूंगफली समझकर खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना श्रावस्ती के भिनगा स्थित केशवपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, ये बच्चे शाम को जंगली क्षेत्र के खेतों में घूमने गए थे।

.

poisonous seeds were eaten thinking they were peanuts 30 children were hospitalized 10 are in critical condition

.

वहीं उनकी नजर ‘रण के बीज’ (एक जहरीला जंगली बीज) पर पड़ी। बच्चों ने नादानी में इन बीजों को मूंगफली समझ लिया और सबने उन्हें खा लिया। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये बीज कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। बीज खाने के बाद देर रात सभी बच्चों की हालत अचानक खराब होने लगी। बच्चों की तबीयत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए। एक के बाद एक, सभी बच्चों को लेकर परिजन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।

.

poisonous seeds were eaten thinking they were peanuts 30 children were hospitalized 10 are in critical condition

.

अस्पताल में 30 बच्चों की तबीयत एक साथ बिगड़ने की सूचना पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। इलाज के बाद 20 बच्चों की हालत में थोड़ी सुधार आया, लेकिन 10 बच्चों की हालत देर रात तक नाजुक बनी रही। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर एम.एम. सोनकर ने बताया कि सभी बच्चों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ी है। सभी बच्चों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

.

.