Police niece sticks on Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi’s convoy Rahul Gandhi falls on the ground Many Congress workers were injured Uttar Pradesh Hathras
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ उत्तरप्रदेश : हाथरस कांड को लेकर यूपी में राजनीति तेज हो गई है / सपा‚ बसपा और कांग्रेस योगी सरकार को घेरने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं / इसी कड़ी में आज सुबह राहुल और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए निकले लेकिन पुलिस ने उन्हे ग्रेटर नोएडा में रोक दिया / यही से दोनों नेता पैदल ही चल पड़े इस दौरान राहुल गांधी के काफिले पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया /
..
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस लाठीचार्ज के दौरान कई कांग्रेसियों को चोट भी आई है / बताया जा रहा है कि इस धक्का – मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिर गए / राहुल का आरोप है कि पुलिस ने लाठी मारकर उन्हें गिराया / इसके बाद राहुल – प्रियंका धरने पर बैठ गए हैं / हाईवे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है /
वहीं पुलिस ने कहा कि अभी राहुल को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं रुके / पुलिस का बयान आया है कि राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा / राहुल के पीछे प्रियंका गांधी और कई कांग्रेस नेता पैदल आ रहे हैं / आपको यह भी बता दें कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से गुरुवार को मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोक लिया गया,

जिसके बाद दोनों नेता यहां से पैदल ही निकल पड़े / इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से हाथरस में 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक कोरोनावायरस को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है / उनके आने से पहले यूपी प्रशासन ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होने पर रोक लगा दी थी और कई जगहों पर नाकेबंदी भी कर दी थी /
.राहुल-प्रियंका के काफिले के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी थे, जिन्होंने रोड ब्लाॉक किया था और नारे लगा रहे थे / उन्होंने दिल्ली से यूपी का बॉर्डर भी क्रॉस कर लिया था लेकिन उनके काफिले को ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर रोक लिया गया, लेकिन राहुल-प्रियंका ने गाड़ी से उतरकर पैदल चलना शुरू कर दिया / उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Police niece sticks on Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi’s convoy Rahul Gandhi falls on the ground Many Congress workers were injured Uttar Pradesh Hathras




































