PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड,

Police raid 20 pharma companies himachal pradesh

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सख्त निर्देश के बाद राज्यव्यापी नशे के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस और राज्य औषधि विभाग ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश भर में कुल 20 दवा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की गई। इस रेड में चार कंपनियों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को बंद इकाइयों में अवैध तरीके से निर्माण करने,

.

.

प्रतिबंधित व नशे में उपयोग होने वाली दवाएं का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते डीजीपी अशोक तिवारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, नूरपुर (पुलिस जिला) और बद्दी (पुलिस जिला) में स्थित 20 दवा निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसमें ऊना में 2, बिलासपुर में 2, सोलन में 4, सिरमौर में 1, पुलिस जिला नूरपुर में 1 और

.

.

पुलिस जिला बद्दी की 10 कंपनियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य पांच इकाइयों को निरीक्षण नोटिस जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार अभियान बंद, स्थायी/अस्थायी रूप से निलंबित और समर्पित लाइसेंस वाली दवा निर्माण इकाइयों पर केंद्रित था। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित और नकली दवाओं के अवैध निर्माण व तस्करी पर रोक लगाना था। निरीक्षण के दौरान इकाइयों के लाइसेंस की पुष्टि, दस्तावेजों की जांच, स्टॉक ऑडिट और भौतिक निरीक्षण किया गया।

.

.

कई इकाइयों के गोदामों व निर्माण क्षेत्रों की तलाशी भी ली गई। सरकार व सुरक्षा एजेंसियों को सूचनाएं मिली थीं कि कुछ बंद या निलंबित इकाइयों का उपयोग चोरी-छिपे नकली दवाएं, फेक ब्रांडेड दवाएं और मनो-संवेदी पदार्थों के निर्माण के लिए किया जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर यह व्यापक कार्रवाई की गई। हिमाचल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह नशे और अवैध दवाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है।

.

.