PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के मुलाजिम के साथ हुई लूट, लुटेरों ने किया सिर पर हमला, लगे 100 टांके, मोबाइल और सरकारी पिस्टल लेकर लुटेरे हुए फरार,

policeman-attacked-with-sharp-weapon-in-moga-punjab-big-crime-news-robbers-with-mobile-phone-and-government-pistol

.

.

PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब भर में इन दिनों लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पंजाब के मोगा के अधीन पड़ते लोहारा चौक के पास का बताया जा रहा है। जहां एक इनोवा में सवार होकर आए 4-5 लुटेरों ने एक पुलिस मुलाजिम के सिर पर पहले तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

.

.

इस घटना में घायल हुए पुलिस मुलाजिम के अनुसार लुटेरे उसका मोबाइल और सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गए हैं। इस दौरान घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व आगे की जाँच में जुट गई। वहीं पुलिस को जानकारी देते हुए पुलिस मुलाजिम जिसने अपनी पहचान जनरल सिंह के रूप में हुई है ने

.

.

बताया कि उनका बेटा सतनाम सिंह कमालके पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल है। वह देर रात अपने घर से कमालके चौकी पर ड्यूटी जा रहा था। लोहारा चौक के पास उसकी ब्रेजा गाड़ी पंक्चर हो गई। सतनाम गाड़ी का टायर बदलने लगा तो आरोपियों ने पीछे से उसके सिर पर

.

.

तेजधार हथियार से हमला करके उसका मोबाइल और सरकारी पिस्टल छीन ली और फरार हो गए। सतनाम सिंह को जख्मी हालत में कोट ईसे खां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सतनाम के सिर पर 100 टांके लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.