.
politics state tension before inauguration due to water filled in tent city and venue at dera nanak
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ डेरा बाबा नानक : करतारपुर कॉरिडोर को खुलने में कुछ ही घंटे रह गए हैं / इसी बीच इस अवसर का राजनीतिक लाभ लेने में जुटी पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की उम्मीदों पर पानी फिर गया है / डेरा बाबा नानक जहां से करतारपुर कॉरिडोर के जरिए गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करना है वहां भारी बरसात के चलते चारों तरफ पानी भर गया है /
..
आंधी से भी काफी नुकसान हुआ है, जिन लोगों ने खेतों मे अपनी गाडिय़ों को खड़ा किया था वे खेतों में पानी भरने के कारण गाडिय़ां नहीं निकाल पा रहे थे / डेरा बाबा नानक में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी पूरी तरह से पानी भर गया है /
.पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के सभा स्थलों में पानी भरने के चलते अब यहां रैलियां होने पर संशय खड़ा हो गया है / संगत के ठहरने के लिए पंजाब सरकार की ओर से तैयार करवाई गई टेंट सिटी पूरी तरह से पानी से भर गई है / इन टेंटों में रहने के लिए आए हुए यात्री अपना सामान उठाकर वैकल्पिक स्थानों की तलाश करते नजर आए, हालांकि उन्हें आस-पास के गांव के स्कूलों में जगह दी गई थी /
.गांवों के सरपंचों की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने गांवों के घरों में उनके ठहरने का इंतजाम किया है / चूंकि वीरवार को दर्शन अभिलाषियों की संख्या काफी कम थी इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को यहां आने वाली संगत के लिए होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन के पसीने छूट रहे हैैं /
.उधर, पंजाब और केंद्र सरकार द्वारा अपनी-अपनी अलग स्टेज लगाने, पहले जत्थे में आम लोगों को न ले जाने की नाराजगी भी यहां पहुंची संगत में साफ नजर आ रही है / वीरवार को आई तेज आंधी और भारी बरसात को उन्होंने बाबा नानक की नाराजगी बताया है / बलजिंदर सिंह का कहना है कि बाबा नानक तो भाई लालो (गरीब, ईमानदार) के साथ ही रहे हैं लेकिन सरकारें मलिक भागो (अमीरों और भ्रष्ट) को ले जा रही हैं /
.
अमीरों को ले जाने पर हमें कोई एतराज नहीं है, लेकिन कम से कम कुछ तो आम लोगों को लेकर जाते / उन्होंने आगे कहा कि बाबा नानक का प्रकाशोत्सव मना रहे हैं और अपनी अपनी डफली बजाने के लिए दो-दो स्टेज लगा रहे हैं / आज इस तेज बरसात ने सारी स्टेज बर्बाद करके बता दिया कि बाबा नानक के नाम पर राजनीति चमकाना सही नहीं है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
politics state tension before inauguration due to water filled in tent city and venue at dera nanak

































