PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान Punjab : निहंग सिंह की गो*ली मरकर की ह/त्या, सुनसान इलाके में मिली ला/श

कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले में फंसे निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बढ़ीं मुश्किलें,

prajwal-revannas-troubles-increase-diplomatic-passport-may-cancelled-many-women-accused-sexual-harassment

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय जनता दल (सेक्युलर) से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई कर रहा है। प्रज्वल पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय को कर्नाटक सरकार से एक पत्र मिला है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया गया है। हासन से सांसद प्रज्वल ने पिछले महीने के अंत में भारत छोड़ दिया था।

.

.

इससे ठीक एक दिन पहले ही उसके निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। विदेश मंत्रालय को सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए कर्नाटक सरकार से पत्र मिला है। उस पर कार्रवाई की जा रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा था कि केंद्र ने जद (एस) नेता के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उसका राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है।

.

.

प्रज्वल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के कई मामले दर्ज हैं। ये मामले कथित तौर पर उससे जुड़े कई अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने के बाद सामने आए। इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि रेवन्ना ने राजनयिक पासपोर्ट पर जर्मनी की यात्रा की और यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं मांगी। उन्होंने बताया था कि उक्त सांसद की जर्मनी यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय से न तो कोई राजनीतिक मंजूरी मांगी गई थी और न ही जारी की गई थी।

.

.

.

.