PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

G-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा पहुंचे PM मोदी को दिखाई खालिस्तानियों ने आपत्तिजनक तस्वीरें, भारतीय मोदी के समर्थन में सड़कों पर उतरे,

prime-minister-modi-visit-g7-summit-khalistan-supporters-vs-indian-supporters-canada-alberta

PTB Big न्यूज़ कनाडा : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने कनाडा पहुंचे, जहां उनके आने पर दो तरह की तस्वीरें नजर आईं। एक तरफ खालिस्तान समर्थन रखने वाले लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नीले और पीले खालिस्तानी झंडे लहराकर “भारत को टुकड़ों में बांटो” जैसे नारे लगाए। उनके पोस्टरों पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो हथकड़ी पहने और जेल की सलाखों के पीछे दिखाई गई थी।

.

prime-minister-modi-visit-g7-summit-khalistan-supporters-vs-indian-supporters-canada-alberta

.

दूसरी तरफ बड़ी संख्या में भारतीय समर्थनकर्ता भी उनके समर्थन में सड़कों पर निकल आए। खालिस्तानियों ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया है। उनके विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी की वापसी तक चलते रहने की संभावना है। एक भारतीय समर्थक ने कहा कि कनाडा के पास देने को बहुत कुछ है और भारत एक बड़ा उपभोक्ता बाजार है। इस रिश्ते को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखना चाहिए।

.

भारतीय समर्थकों का कहना है कि कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ये जानते हैं, तभी उन्होंने खालिस्तानी लॉबी के कड़े विरोध के बावजूद पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 सम्मेलन (16‑17 जून, 2025) में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के कैलगरी/कनानास्किस, अल्बर्टा पहुंचे हैं। यह उनकी दस वर्षों में पहली कनाडा यात्रा है। पीएम मोदी को कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अतिथि के रूप में आमंत्रित किया,

.

prime-minister-modi-visit-g7-summit-khalistan-supporters-vs-indian-supporters-canada-alberta

.

जिससे भारत-कनाडा के तनावपूर्ण कूटनीतिक संबंधों में संभावित पुन:स्थापना की उम्मीद जग रही है। जी-7 सम्मेलन में यह उनकी लगातार छठी उपस्थिति है। उन्हें 2019 से हर बार जी7 में बुलाया गया है। मोदी आज दो सत्रों में भाग लेंगे। एक ‘आउटरीच सेशन’ है और दूसरे सत्र में वह कई द्विपक्षीय बैठकों में अन्य विश्व नेताओं से संवाद करेंगे। उनकी चर्चा का एक प्रमुख फोकस ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी सहयोग (जैसे AI, क्वांटम कंप्यूटिंग) और वैश्विक आर्थिक सहयोग पर रहेगी।

.

Latest News