PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को Asia Cup 2025 की शानदार जीत पर दी बधाई

prime-minister-narendra-modi-congratulated-team-india-on-their-spectacular-victory-in-the-asia-cup-2025

.

PTB Sports News : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना नौवां एशिया कप अपने नाम किया। इस जीत से पूरा देश खुशी से झूम उठा।

.

.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “#OperationSindoor on the games field. Outcome is the same, India wins! Congrats to our cricketers.” पीएम मोदी ने इसे भारत की सेना के ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ते हुए टीम के जोश की तारीफ की।

.

गृह मंत्री अमित शाह ने भी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “एक जबरदस्त जीत। हमारे खिलाड़ियों की ऊर्जा ने फिर से प्रतिद्वंदियों को हरा दिया। भारत को जीतना ही है, चाहे मैदान कोई भी हो।” पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत तो मजबूत की, लेकिन कुलदीप यादव और टीम के स्पिनरों ने कमाल का खेल दिखाया। 13वें ओवर तक पाकिस्तान ने 113/1 का स्कोर बनाया था, लेकिन उसके बाद पूरी टीम 146 रनों पर ढेर हो गई। आखिरी नौ विकेट सिर्फ 33 रन के भीतर गिर गए।

.

रनों का पीछा करते हुए भारत को शुरुआती झटके लगे। अभिषेक शर्मा, कप्तान सुर्यकुमार यादव, और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद टिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। उन्होंने संजू सैमसन (24) के साथ 57 रन और शिवम दुबे (33) के साथ 60 रनों की अहम साझेदारी निभाई।अंत में, टिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई और टीम को ऐतिहासिक एशिया कप ट्रॉफी जिताई।

.

.