PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज के एन एस एस कैडेट्स ने पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान समर्पित सामुदायिक से... एम.वॉक. सेमेस्टर-I की छात्राओं ने एच.एम.वी. का मान बढ़ाया, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट सोल्जर ग्रुप में "कुकिंग विदाउट फायर" गत... विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, एजेंट के खिलाफ FIR हुई दर्ज पंजाब में हुई बड़ी वारदात! मोमोज खा रहे 2 सगे भाइयों पर दोस्तों ने कर दिया काति*लाना हम/ला पंजाब! तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT ईमानदारी अभी जिंदा है! ढाबे पर व्यक्ति भूला पर्स, दुकानदार ने लौटाया 4 लाख का सामान सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को किया रद्द, पंजाबी परिवारों को मिली बड़ी राहत क्या आप भी भेजते हैं अपने बच्चों को डे-केयर में, तो यह ख़बर आपके लिए है जरुरी

डेढ़ साल बाद खुलेगा जलियांवाला बाग, नई गैलरी, रेनोवेटेड शहीदी कुएं के साथ PM Modi करेंगे वर्चुअल उद्घाटन,

prime minister narendra modi to inaugurate renovated jalianwala bagh amritsar on 28th august 2021 Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : नए रंग-रूप के साथ करीब डेढ़ साल बाद जलियांवाला बाग के दरवाजे आज फिर से खोल दिए जाएंगे / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे / 20 करोड़ रुपये की लागत से जलियांवाला बाग का रंग-रूप बदल दिया गया है / अब यहां बहुत कुछ नया और सुंदर देखने को मिलेगा / यहां के शहीदी कुएं को पूरी तरह रेनोवेट किया गया है / नई गैलरियां, गोलियों के निशान वाली दीवारों को भी सहेजा गया है /

.

.

जलियांवाला बाग के खुलने से अब अमृतसर में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा भी होगा / लाइट एंड साउंड के साथ एक डिजिटल डाक्यूमेंट्री तैयार की गई ताकि लोगों को जलियांवाला बाग नरसंहार के बारे में पूरी जानकारी मिल सकें / यहां पर 80 लोगों के बैठने की क्षमता है / शहीदी कुएं को रेनोवेट किया गया है / कुएं के इर्द-गिर्द गैलरी बनाई गई है /

.

इससे कुएं को गहराई तक देखा जा सकता है / सभी गैलरियों को एयर कंडीशंड कर दिया गया है / जिस दीवार पर गोलियों के निशान लगे थे, उन्हें इस तरह सुरक्षित किया गया है, ताकि आने वाले कई सौ सालों तक इनको क्षति न पहुंचे / जिस गली से अंग्रेज जलियांवाला बाग के अंदर घुसे थे, वहां पर शहीदों की प्रतिमाएं बनाई गई हैं ताकि बाग में जाने वाले लोगों को शहादत के बारे में पता चल सके / पूरे बाग में सुंदर लाइटिंग की गई है /

.

जलियांवाला बाग शहीदी स्मारक को जाने वाले रास्ते के आसपास नवीनीकरण के दौरान लैंडस्केपिंग की गई है / यहां रात में लाइट एंड साऊंड शो किया जाएगा / जलियांवाला नरसंहार के 100 साल पूरे होने के मौके पर बाग के संरक्षण का काम शुरू किया गया था / 15 फरवरी, 2020 को इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया था / 20 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट 13 अप्रैल, 2020 को पूरा किया जाना था, 

.

.

मगर कोरोनाकाल में कर्फ्यू लगने के कारण इसमें देरी हो गई / हालांकि जुलाई, 2020 में रेनोवेशन का काम पूरा हो गया था / जलियांवाला बाग नरसंहार के 102 साल बाद पंजाब सरकार ने भी शहीदों की याद में यादगार का निर्माण करवाया है / हाल ही में जलियांवाला बाग से करीब 8 किलोमीटर दूर अमृत आनंद पार्क में इस शहीदी यादगार को बनाया गया है / इस पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं / यहां शहीद हुए लोगों के नाम भी लिखे गए हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें