PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से इको-विकानरी प्रिंसिपल का मिला अवार्ड,

principal-dr-ajay-sareen-honoured-as-eco-visionary-principal-by-national-edutrust-of-india

.

PTB News “शिक्षा” : उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थान हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर की ओर से नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया (एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत रजिस्टर्ड) के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में 30 दिवसीय एनवायरमेंट चैलेंज का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

.

.

बतौर मुख्यातिथि जीएसटी सहायक कमिश्नर, लुधियाना डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल तथा बतौर विशिष्ट अतिथि नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ श्री समर्थ शर्मा उपस्थित थे। समारोह की कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया थी। समारोह का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा डीएवी गान से हुआ। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लांटर व फुलकारी भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

.

डॉ. हरसिमरत कौर ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित एक व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने के लिए उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बहुत अहम है। सकारात्मक रवैये के साथ कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान को 30 दिवसीय एनवायरनमेंट चैलेंज में स्टेट स्तरीय अवार्ड से नवाजा गया। इन प्रमाण पत्रों में ‘इको-फ्रैंडली कालेज सर्टीफिकेट’ शामिल था।

.

.

इसके साथ ही प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से इको विकानरी प्राचार्या का सम्मान दिया गया। डॉ. अंजना भाटिया को ग्रीन गाइड का सम्मान दिया गया। छात्राओं में सुशीला गुप्ता इंस्टाग्राम वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम रही। साक्षी वैद्य, दिलप्रीत कौर, नंदिनी धीमान व हर्षदीप कौर की टीम स्टेट लैवल इंस्टाग्राम रील मेकिंग में द्वितीय रही। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

.

.