PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जेल में बिस्तर को लेकर भिड़े कैदी, एक ने दूसरे के सीने में चम्मच घोंप कर मार डाला,

prisoners clashed over a bed in jail one killed the other by slapping a spoon in the chest

PTB Big News चंडीगढ़ : नाभा-भवानीगढ़ रोड स्थित नई जिला जेल में दो कैदी बिस्तर लगाने को लेकर आपस में भिड़ गए / मामला इतना ज्यादा तूल पकड़ गया कि एक ने दूसरे कैदी के सीने में चमच घुसा दिया / इस कैदी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया /

.

.

मृतक कैदी का नाम सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखा है जबकि आरोपी का नाम सोनू है / जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों में झगड़ा बिस्तर को बिछाने और सोने को लेकर हुआ / दोनों एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद थे / दोनों के झगड़े को शांत कर दिया था लेकिन सोन ने अचानक चमच से सुखा पर वार कर दिया और चमच दिल के पास जा घुसा /

.

.

जिसके बाद सुखा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई / डैड बॉडी को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और इसकी सूचना सिटी पुलिस को दे दी गई है / पुलिस आरोपी कैदी पर हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई कर रही है / जेल में हत्या का यह पहला मामला नहीं है /इससे पहले भी 2019 में नाभा जेल में बंद एक कैदी की दो कैदियों ने हत्या कर दी थी / मृतक कैदी की पहचान मोहिंदर पाल सिंह बिट्टू के रूप में हुई थी / मोहिंदर पाल सिंह बिट्टू डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्य कमेटी का सदस्य था /

.

.

रिपोर्ट के मुताबिक मोहिन्दर पाल सिंह बिट्टू का कुछ कैदियों के साथ झगड़ा हुआ था, इसके बाद उस पर दो दूसरे कैदियों ने हमला कर दिया / इस हमले में मोहिन्दर पाल बुरी तरह से घायल हो गया था / बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी / नाभा जेल कत्ल मामले में पंजाब सरकार ने जेल के चार सीनियर ऑफिसर्स को सस्पेंड कर दिया था / इसमें जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक और 2 जेल वार्डन शामिल थे /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें