PTB News

Latest news
पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव...

हिमाचल प्रदेश में हुआ बड़ा बस हादसा, 21 लोग हुए गंभीर रूप से घायल,

private bus overturns himachal pardesh 21 injured 10 serious Big Accident News

PTB Sad न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में एक निजी बस के पलटने से 21 यात्री घायल हो गए जिनमें 10 की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थुरल से तीन किलोमीटर दूर चूला में एक निजी के पास पालमपुर-सुजानपुर सड़क पर एक निजी बस पलट गई। बस नाले पर बनी पुलिया से टकरा गई और पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में चालक-परिचालक समेत 21 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस में धमाके की आवाज सुनाई दी।

इसके बाद बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हुए और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने हादसे की सूचना थुरल पुलिस चौकी में भी दी। पहले बस चालक और कुछ घायलों को बस से बाहर निकाला और निजी गाड़ियों से थुरल अस्पताल पहुंचाया। पांच घायलों को सुजानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक डाॅ. खुशहाल चंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम ने दो गंभीर घायलों को पांच-पांच सौ रुपये की राहत राशि दी गयी है।

Latest News