PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

देश के प्रधानमंत्री ने की Maruti e Vitara के प्रोडक्शन की फ्लैग-ऑफ से शुरुआत, यूरोप-जापान समेत 100 देशों में होगी एक्सपोर्ट,

production-of-maruti-e-vitara-started-pm-naredra-modi-flagged-it-off-will-be-exported-to-100-countries-including-europe-and-japan

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन देश को एक नई सौगात दी। पीएम मोदी ने आज अहमदाबाद के पास हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट में कंपनी की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘Maruti e Vitara’ को फ्लैग-ऑफ किया। इसके साथ ही हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की भी शुरुआत की गई।

.

.

मारुति सुजुकी की यह पहली इलेक्ट्रिक कार अब हंसलपुर प्लांट में स्थानीय स्तर पर निर्मित होगी। कंपनी ने आज से इस एसयूवी का उत्पादन शुरू कर दिया है, जिसे जापान, यूरोप समेत दुनिया के 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने असेंबली लाइन का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत की। बैटरी इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए हंसलपुर प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का निर्माण भी आज से शुरू हुआ है,

.

.

जिससे भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा और उत्पादन पर निर्भरता कम होगी। Maruti e Vitara के डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक पिछले साल पेश किए गए Maruti eVX कॉन्सेप्ट जैसा है। हालांकि इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जैसे कि कुछ शार्प एंगल्स को थोड़ा नरम किया गया है। इसमें आगे और पीछे ट्राई-स्लैश एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, चार्जिंग पोर्ट,

.

और पीछे की तरफ कर्व व्हील आर्च जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स दिए गए हैं। सी-पिलर तक रियर डोर हैंडल का डिज़ाइन इसे और मॉडर्न लुक देता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 8-इंच अलॉय व्हील्स से लैस है। इसकी लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है। 2,700 मिमी का व्हीलबेस इसे और ज्यादा स्टेबल बनाता है, जो कि क्रेटा जैसे प्रतिद्वंद्वियों से भी बड़ा है।

.

.

इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है, जो भारतीय सड़कों के लिहाज़ से पर्याप्त है। गाड़ी का वजन वेरिएंट के अनुसार 1,702 से 1,899 किलोग्राम के बीच है। देश में बनी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति सुजुकी के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो भारत के ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में तेजी से बढ़ रहे रुझान को दर्शाती है।