PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसीपल, के.एम.वी. सेंट क्लेयर्स इंस्टिट्यूट के द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेमिसाल योगदान के लिए आउटस्टैंडिंग एजुकेशनिस्ट अवॉर्ड के साथ सम्मानित

Prof. Dr. Atima Sharma Dwivedi, Principal KMV bestowed with Outstanding Educationist Award by St. Claire’s Institute for exemplary contribution to Women Empowerment

शिक्षा महिला सशक्तिकरण एवं स्वतंत्रता का एक उत्तम मार्ग है: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर के प्रिंसीपल प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी को सेंट क्लेयर्स इंस्टिट्यूट के द्वारा महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण में नई पहलकदमीया करने के लिए आउटस्टैंडिंग एजुकेशनिस्ट अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा में लैंकिग समानता के कैनवस का विस्तार करने के साथ-साथ महिलाओं को उच्च शिक्षा में सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट शुरू करने में उनके बेमिसाल प्रतिनिधित्व के कारण उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रो. अतिमा की दूरदर्शिता, प्रतिबद्धता और समर्पण के परिणाम स्वरूप कन्या महाविद्यालय को ऑटोनॉमस स्टेटस एवं भारत की विरासत संस्था होने का दर्जा हासिल करने वाला पंजाब का पहला और एकमात्र महिला कॉलेज होने का सम्मान प्राप्त हुआ है। भारत एवं विदेशों में अध्यापन और प्रशासन के 44 वर्षों के विशाल, प्रगतिशील दृष्टिकोण एवं उत्तम अनुभव के साथ वह एक गतिशील अकादमीशयन होने के साथ-साथ शिक्षा एवं हुनर विकास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिएएक समर्पित और पूरी तरह से प्रबिद्ध शख्सियत हैं। डॉ. शर्मा सामुदायिक सेवाओं विशेष रूप से युद्ध विधवाओं, सैनिकों के परिवारों और भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के साथ पूर्ण गंभीरता से जुड़े हुए हैं।

पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग की 4000 से भी अधिक महिलाओं को कन्या महाविद्यालय के विमेन एपावरमेंट सेल के अंतर्गत ना केवल हुनरमंद बनाया है बल्कि उचित मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सकारात्मक प्रयत्न किए हैं। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके द्वारा हासिल किए गए पुरस्कारों एवं मान-सम्मान की श्रृंखला बेहद विशाल है जिनमें हावर्ड यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. के द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान सर्वोत्तम शोधकर्ता पुरस्कार भी शामिल है। कन्या महाविद्यालय की समूह मैनेजमेंट, फैकेल्टी एवं छात्राओं ने प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी।